{"_id":"57a96d7a4f1c1bb461ee4d62","slug":"counselling-for-b-ed-colleges-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड काउंसलिंग: सरकारी कॉलेजों में सीटें फुल, प्राइवेट में खाली","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड काउंसलिंग: सरकारी कॉलेजों में सीटें फुल, प्राइवेट में खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 10 Aug 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू में सोमवार को सरकारी और विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों की काउंसलिंग का अंतिम मौका था। सुबह से देर शाम तक काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रही। विवि के शिक्षा विभाग की सभी सौ सीटें (मेडिकल की 50, नॉन मेडिकल की 30, आर्ट्स की 15 और कॉमर्स की सभी 5 सीटें) भर गई हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला स्थित बीएड संस्थान की भी सभी (मेडिकल की 50, नॉन मेडिकल की 100, आर्ट्स और कामर्स की 100) सीटें भी मेरिट और तय कोटा रोस्टर से भर ली हैं। खबर लिखे जाने तक निजी बीएड कॉलेजों की 7300 में से करीब 3200 ही सीटें भरी गई थीं।
विज्ञापन
बीएड काउंसलिंग कमेटी की कोआर्डिनेटर और विवि शिक्षा विभाग की चेयरमैन प्रो. सुदर्शना राणा ने माना कि दोनों सरकारी बीएड संस्थानों की सीटें भर गई हैं। विवि से संबद्ध 72 कॉलेजों की करीब आधी सीटें ही भरी हैं।
विज्ञापन
सोमवार को कॉमर्स, कला संकाय और मेडिकल-नॉन मेडिकल की सीटों के लिए सामान्य वर्ग में प्रवेश परीक्षा में 53 अंक और आरक्षित वर्ग अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी के 45 फीसदी या इससे अधिक अंक वाले छात्रों की काउंसलिंग थी।
अब निजी कॉलेजों की सीटें भरेंगी या खाली रहेंगी, यह सरकार पर निर्भर करेगा। यदि सरकार प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 53 और आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए 45 फीसदी से कम और प्रवेश परीक्षा में अपीयर छात्रों को विशेष अनुमति देती है तो ही ये सीटें भरी जा सकेंगी।
पिछले सत्र में भी सरकार ने दी थी अनुमति
पिछले वर्ष भी बीएड के दो वर्षीय कोर्स होने पर खाली रही सीटों को देखते हुए सरकार ने प्रवेश परीक्षा में सिर्फ अपीयर हुए और बाद में स्नातक छात्रों तक को प्रवेश को अनुमति दी थी।