विवि में पीजी काउंसलिंग शुरू, इतने दिन बाद जारी होगी मेरिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय में सोमवार से पूर्व में निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग शुरू हो गई। एमएससी जियोग्राफी, केमिस्ट्री, मैथ, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, एमए सोशल वर्क और पीजीडीएमसी जैसे कोर्स के लिए विभागों में मेरिट के मुताबिक पात्रता पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया।
शनिवार को घोषित किए गए यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षा परिणाम के बावजूद रिजल्ट कार्ड डाउनलोड न होने अभ्यर्थी काउंसलिंग में पिछला रिजल्ट नहीं दिखा पाए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि दस दिन के बाद ही एचपीयू सभी कोर्स की प्रवेश मेरिट जारी की जाएगी।
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया का कहना है कि काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद हर कोर्स की तय सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट दस दिन बाद जारी की जाएगी। काउंसलिंग में अपीयर हुए छात्र छात्राओं को रिजल्ट के मामले सेटल करवाने के लिए समय दिया जाएगा।
प्रवेश में लिखित परीक्षा के प्राप्तांक ही आधार होते हैं, इसमें यूजी का परिणाम चाहिए होता है, मेरिट बनाने में यूजी के अंक मायने नहीं रखते हैं। सिर्फ छात्र का पास होना जरूरी होता है।
रिजल्ट सेटल करवाने को विवि पहुंच रहे छात्र
यूजी छठे सेमेस्टर का परिणाम भले ही शनिवार को घोषित कर दिया गया है, लेकिन अभी भी बहुत से छात्र-छात्राओं का परिणाम नहीं आया है। वे साइट से अपने रिजल्ट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को रुके परिणाम को सेटल करवाने को भारी संख्या में छात्र पहुंचे थे।
सेटल कर दिए जाएंगे परिणाम : डॉ. नेगी
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि कुछ मूल्यांकन केंद्रों से यूजी छठे सेमेस्टर के करीब 4000 अवार्ड नहीं आए थे, वे विवि पहुंच चुके हैं। जल्द इस कारण रुके रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। जो भी छात्र विवि रिजल्ट सेटल करवाने पहुंच रहे हैं, उनके मामले प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जा रहे है।