आईटीआई में दाखिले के लिए अब इस दिन तक होगी काउंसलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने आईटीआई के अलग-अलग ट्रेडों में खाली रही सीटों पर तीसरे दौर की काउंसलिंग शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने तीसरे दौर की काउंसलिंग और स्पॉट एडमिशन की तारीख में बदलाव किया है।
पहले और तीसरे दौर की काउंसलिंग 17 से 22 जुलाई तक होनी थी, लेकिन डाटा सेंटर में तकनीकी खराबी आने से तीसरे दौर की काउंसलिंग की तिथि में बदलाव किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार अब तीसरे दौर की काउंसलिंग 25 जुलाई से शुरू हो गई है।
यह 29 जुलाई तक चलेगी। तीन अगस्त को आईटीआई के लिए सीटें आवंटित होंगी। तीन से आठ अगस्त को संबंधित आईटीआई में अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों सहित रिपोर्ट करनी होगी।
स्पॉट एडमिशन के लिए भी परिवर्तन किया
अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए अपनी फीस ऑनलाइन या फिर चालान के माध्यम से जमा करवानी होगी। नौ अगस्त को खाली सीटों की सूची जारी होगी। तकनीकी निदेशालय सुंदरनगर ने स्पॉट एडमिशन के लिए भी परिवर्तन किया है।
अब स्पॉट एडमिशन छह से दस अगस्त की बजाय 17 से 21 अगस्त तक होगी। इस परिवर्तन से आईटीआई में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है और तीसरे दौर की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर दिया है।
पहले, दूसरे राउंड में भाग ले चुके और रह चुके अभ्यर्थी आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए तीसरे दौर की काउंसलिंग में भाग लेकर आवेदन कर सकते है। डाटा सेंटर के ठीक होने पर तीसरे दौर की काउंसलिंग और स्पॉट एडमिशन की तारीख में परिवर्तन किया गया है।
अब तीसरे दौर की काउंसलिंग 29 जुलाई तक होगी। स्पॉट एडमिशन 17 से 21 अगस्त तक होगी। इसकी जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है।
- सुनील वर्मा; सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड