{"_id":"5f68ca6abb1283521d64a888","slug":"counseling-schedule-released-for-admission-to-iti-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी
Mon, 21 Sep 2020 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में प्रवेश को काउंसलिंग शेड्यूल जारी हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए जारी शेड्यूल के मुताबिक पहले राउंड में चयनित हुए अभ्यर्थियों को 24 सितंबर को अपने मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आना होगा, जबकि 25 सितंबर को बोर्ड पहले राउंड के बाद रिक्त पड़ी सीटों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया है, वे भी दूसरे राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग छह अक्तूबर को होगी, जबकि 12 अक्तूबर को अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज संबंधित आईटीआई के सम्मुख प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 13 अक्तूबर को दूसरे चरण की काउंसिलिंग के बाद रिक्त पड़ी सीटों को प्रदर्शित किया जाएगा। स्पॉट एडमिशन का राउंड 14 से 17 अक्तूबर तक चलेगा। 14 अक्तूबर को 65 प्रतिशत से अधिक अंकों वाले छात्र काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। 15 को 55 से 65, 16 को पास प्रतिशतता से 55 प्रतिशत तक के अभ्यर्थी, जबकि 17 अक्तूबर को अंक पास प्रतिशतता से ऊपर बाले अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन