फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Counseling of MBBS and BDS started in HPU shimla

एचपीयू में एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसलिंग शुरू, पहले दिन 43 सीट भरीं

Fri, 05 Jul 2019 07:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jul 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Counseling of MBBS and BDS started  in HPU shimla
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार में नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई। काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. रवि शर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुई काउंसलिंग में पहले दिन 164 अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ विवि पहुंचे।

विज्ञापन


इनमें संयुक्त मेरिट में 1 से 50 तक वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के 64, वार्ड आफ डिफेंस पर्सनल श्रेणी के 50 और सामान्य संयुक्त मेरिट के 50 अभ्यर्थी बुलाए गए। सुबह दस बजे से रात करीब साढ़े आठ बजे तक काउंसलिंग का दौर जारी रही।
विज्ञापन


छह बजे तक काउंसलिंग में आईजीएमसी की करीब 34, टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज की चार और सुंदरनगर स्थित निजी डेंटल कॉलेज की एक मैनेजमेंट सीट भरी जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मेरिट में रहे 51 से 300 रैंक की काउंसलिंग

विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग के देर शाम तक चलने पर आईएसबीटी तक के लिए यूनिवर्सिटी बस से छात्रों और अभिभावकों को पहुंचाने की व्यवस्था की है। एमबीबीएस, बीडीएस की इस काउंसलिंग के शेड्यूल के मुताबिक शनिवार को एचपीयू की ओर से जारी की गई स्टेट मेरिट में 51 से 300 रैंक तक रहे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। 

वाहन पार्किंग सुविधा न होने से परेशान हुए अभिभावक छात्र
पहले ही दिन हालांकि सिर्फ 164 नीट पास अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ विवि कैंपस पहुंचे थे। अधिकतर अपने निजी वाहनों से आए थे, लेकिन यहां पार्किंग न मिलने से अभिभावकों के साथ छात्र भी परेशान होते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed