एचपीयू कैंपस में एमएड के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिक्षा विभाग की 50 और विवि से संबद्ध निजी कॉलेजों में एमएड कोर्स की सीटों के लिए बीस अक्तूबर को विवि में काउंसलिंग होगी।
विवि की एजूकेशन फैकल्टी की डीन और एमएड काउंसलिंग की समन्वयक प्रो. सुदर्शना राणा ने बताया कि 20 अक्तूबर को शिक्षा विभाग गांधी भवन एचपीयू कैंपस में काउंसलिंग होगी।
काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए विवि की ओर से करवाई गई प्रवेश परीक्षा में पास 138 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम 35 अंक प्राप्त करने की अनिवार्य शर्त लागू रहेगी। आरक्षित वर्ग में एससी और एसटी वर्ग में 30 अंक प्राप्त अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।
पात्र अभ्यर्थियों को ये प्रमाणपत्र लाने होंगे साथ
काउंसलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों को तय तिथि से पूर्व एडमिशन और काउंसलिंग फार्म भरकर साथ लाना होगा। वहीं काउंसलिंग के लिए मूल हिमाचली, श्रेणी सहित शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र भी साथ लाने होंगे।
काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को दो सौ रुपये काउंसलिंग फीस के रूप में अदा करने होंगे। विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों को विवि को 5,040 रुपये लेवी चार्जेज के रूप में अदा करने होंगे।
यह विवि के शिक्षा विभाग में प्रवेश लेेने वाले छात्रों को अदा नहीं करने होंगे। काउंसलिंग से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in पर भी उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी काउंसलिंग फार्म भी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।