एमबीए में प्रवेश के लिए इस दिन होगी काउंसलिंग, इक्डोल ने जारी किया शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विवि का अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) एमबीए में प्रवेश के लिए 29 और 30 अगस्त को काउंसलिंग करवाएगा। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने बताया कि इक्डोल भवन में सुबह दस बजे से काउंसलिंग शुरू होगी।
अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को श्रेणी से संबंधित प्रमाणपत्र लाना होगा। काउंसलिंग से एमबीए की 300 सीटें भरी जानी हैं। इक्डोल को 412 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं।
काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रो. कुलदीप कुमार अत्री ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। 29 अगस्त को सामान्य श्रेणी में 66 फीसदी या इससे अधिक अंक वालों की काउंसलिंग होगी।
एससी और एसटी वर्ग में स्नातक डिग्री में 45 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले पात्र होंगे। 30 अगस्त को सामान्य वर्ग के स्नातक डिग्री में 50 फीसदी से अधिक और 65 फीसदी तक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
बीएड की खाली सात सीटों के लिए काउंसलिंग कल
दो दिन चलने वाले काउंसलिंग में एमबीए की 300 सीटें आवंटित की जाएंगी। अत्री ने बताया कि कुल 412 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। उम्मीद है कि इस बार सभी तीन सौ सीटें भर जाएंगी। बीते शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया जनवरी में शुरू हुई थी तो इक्डोल एमबीए कोर्स में सिर्फ 160 का बैच ही भरा गया था।
इक्डोेल से बीएड कोर्स में प्रवेश को पहले चरण काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने पर नॉन मेडिकल की एक और मेडिकल की छह सीटें खाली रह गई हैं। इनके लिए 28 अगस्त को काउंसलिंग का दूसरा चरण होगा। काउंसलिंग एक से तीन बजे तक होगी। काउंसलिंग कमेटी के मुताबिक बीएड की 450 सीटों में से कला संकाय की 375 सीटें भरी जा चुकी हैं। कॉमर्स की सभी 25, मेडिकल की 19 और नॉन मेडिकल की 24 सीटें भरी जा चुकी हैं।