फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   convocation in IIM sirmour Degree given to 63 students

आईआईएम से 63 विद्यार्थियों को एमबीए की डिग्री, अब बनेंगे मैनेजमेंट गुरु

Fri, 12 Apr 2019 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Apr 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
convocation in IIM sirmour Degree given to 63 students
डिग्री के साथ कनिका गुप्ता, अंशिका गुप्ता, अक्षय देवपाल और अंशिका को डिग्री प्रदान करते मुख्यातिथि। (तस्वीरों का क्रम बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला

आईआईएम सिरमौर में तीसरे दीक्षांत समारोह की धूम रही। डिग्री पाकर विद्यार्थियों की सपनों की उड़ान को पंख लग गए। इस साल दिल्ली की अंशिका गुप्ता को बैच की टॉपर रहने पर चेयरमैन गोल्ड मेडल से नवाजा गया। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु के अंबटूर के अक्षय देवपाल रहे। उन्हें डायरेक्टर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। हरियाणा के करनाल की मेधावी कनिका गुप्ता को निदेशक के सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर का विशेष मान्यता पुरस्कार मिला।

विज्ञापन


इस दौरान संस्थान के 63 विद्यार्थियों को मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह में मुख्यातिथि हीरो ग्रुप के संस्थापक एवं हीरो इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील कांत मुंजाल रहे। एमबीए की डिग्री प्राप्त करने वालों में 15 छात्राएं भी शामिल रहीं। 
विज्ञापन


एमबीए की डिग्री प्राप्त करने वालों में चंद्रकांत पटेल, राहुल कुमार, अभिजीत लवलेकर, अभिनव, अभिषेक  मालेकर, अदिति गोयल, अदिति प्रिया, अदिति व्यास, ऐश्वर्या व्यास, आकांक्षा सिंह, अक्षय देवपाल, अंबर साहू, अनिरुद्ध विलास, अनिरुद्ध सुनील, अंशिका गुप्ता, अनुरूपा बनर्जी, अर्जुन दीक्षित, अर्जुन पीसी, आशीष गौतम, आत्रेयी रॉय, बिनोय निनान, सृष्टि जोसेफ,  दिवेश कुमार, गौरव कुमार,  हर्ष कुमार, कनिका गुप्ता, करण यादव, कार्तिक पाथिविदा, कौशिक, कृष्णा कुंडू, मासूम नितिन भाई, मौलिक चौधरी, मोहित यादव, नेहा नितिन, निहार मेहता, निकिता बोराना, नितेश आनंद राव, नितिन शंकर, निवेदिता दास, प्रणौय सिंह, फुखताओ सीमा, प्रतीक वी, प्रत्यूषा तिरुमारिदी, प्रवीण कुमार, प्रिंस शर्मा, राहुल, रक्तिम, रंगनाथ, रोहित, रुचि, सनत, शिवम, कृतिकेश, वैष्णवी, विकेश, विनोद, यश  श्रीकांत, सीबी, सिद्धार्थ, सौरव व शंकगो शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डटकर मेहनत करो, सफलता खुद कदम चूमेगी : कनिका

convocation in IIM sirmour Degree given to 63 students

हरियाणा के करनाल की मेधावी कनिका गुप्ता को निर्देशक के सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर विशेष मान्यता पुरस्कार से नवाजा गया। कनिका ने कहा कि पिता पुरुषोत्तम गुप्ता व मां सुषमा गुप्ता को परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का वायदा किया था। इसके लिए दिन-रात तैयारी की थी। इस सफलता से वह खुश हैं। आईसीआईसीआई कंपनी मुंबई में जॉब का ऑफर मिला है, जिसमें बेहतरीन पैकेज दिया जा रहा है। कनिका ने कहा कि हार से जीत के रास्ते प्रशस्त होते हैं। खूब मेहनत करो, फिर भी असफलता मिलती है तो उससे सीखकर सफलता के झंडे गाड़ दो। सफलता के लिए शिक्षण संस्थान की निदेशक समेत स्टाफ, परिजनों और ग्रुप स्टडी को श्रेय देती हैं। 

आज का दिन यादगार : अंशिका
आईआईएम सिरमौर के तीसरे दीक्षांत समारोह में दिल्ली की अंशिका गुप्ता को बैच की टॉपर रहने पर चेयरमैन गोल्ड मेडल से नवाजा गया। अमर उजाला से खास बातचीत में अंशिका गुप्ता ने कहा कि गुड़गांव की एक कंपनी में प्लेसमेंट भी मिल गई है। बेहतर पैकेज मिलने पर परिजन खुश हैं। अंशिका ने कहा कि आज जीवन का बेहतर दिन है। बैंक में सेवारत पिता विजय कुमार गुप्ता व मां पूनम गुप्ता के सामने पुरस्कृत होना यादगार पल रहे। कहा कि हिमाचल में शिक्षा का बेहतर माहौल बन चुका है। 

परिजनों और शिक्षकों को श्रेय: अक्षय
आईआईएम सिरमौर के तृतीय बैच के दूसरे टॉपर रहे तमिलनाडु के अंबटूर के अक्षय देवपाल को डायरेक्टर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र के व्यवसायी पिता देवपाल व मां आशा मौजूद रहे। अक्षय ने कहा कि बंगलूरू में प्लेसमेंट हो गई है। पांवटा संस्थान में शिक्षा का बेहतर माहौल है। जीवन भर दोस्तों के साथ हॉस्टल व फुटबाल के खेल मैदान में बीते पल याद रहेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व संस्थान के शिक्षकों को दिया।

असफलता को बनाएं सफलता की सीढ़ी: मुंजाल
मुख्य अतिथि सुनील कांत मुंजाल ने कहा कि असफलता से कभी डरो मत। कैलिफोर्निया में लोग मानते हैं कि असफलता ही ज्ञान के भंडार से भर देती है। असफलता को भी अपनी सफलता की सीढ़ी बना लेना चाहिए। हमें जीवन जो भी मौके देता है। उसको दोनों हाथों से लपकना जरूरी है।

सीखने की भूख बनीं रहनी चाहिए : डॉ. नीलू
आईआईएम सिरमौर की निदेशक डॉ. नीलू रोहमित्रा ने बताया कि आलोचना से हमें जीवन में बेहतर से बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। सत्य, आलोचना, कठिन परिश्रम, अनुभव व विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सीखने की भूख हर विद्यार्थी के मन में बनी रहनी चाहिए। 

बाहें फैलाकर खड़े रहते हैं अवसर : श्रीराम
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष गवर्नर मंडल अजय एस श्रीराम ने कहा कि कई क्षेत्रों में प्रतिभा व हुनर की जरूरत है। अवसर दोनों बाहें फैलाकर सामने खड़े रहते हैं। भारत आज विश्व में तेजी से उभरती आर्थिक शक्ति है। आईआईएम से निकलने वाले युवा अपनी कार्यशैली व योग्यता से अपना रास्ता खुद तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed