{"_id":"57b73f734f1c1b705e6ec8ed","slug":"convocation-in-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में दीक्षांत समारोह आज, सीजेआई देंगे डिग्रियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू में दीक्षांत समारोह आज, सीजेआई देंगे डिग्रियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शनिवार को 23वां दीक्षांत समारोह मनाएगा। इसमें सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वह 189 छात्रों को पीएचडी डिग्री, 147 अलग-अलग विषयों के गोल्ड मेडल और स्पांसर प्राइज के तहत गोल्ड मेडल देकर छात्रों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर विशेष रूप शामिल होंगे। इसके अलावा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी शिरकत करेंगे। समारोह के लिए शुक्रवार को विवि में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह ग्यारह बजे शुरू होने वाले दीक्षांत समारोह की शुक्रवार को रिहर्सल हुई। इसमें सभी डिग्री और गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विवि सभागार में बैठने से लेकर विषयवार डिग्री और गोल्ड मेडल लेने की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास करवाया गया। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी और जन संपर्क अधिकारी डा. रणवीर वर्मा ने सारा पूर्वाभ्यास करवाया।
विज्ञापन
दोपहर बाद दीक्षांत समारोह के एकेडमिक प्रोसेशन का विवि के अधिकारियों और डीन ने अभ्यास किया। पूर्वाभ्यास के बाद सभी मेधावियों को सभागार में एंट्री के लिए सामान्य प्रशासन शाखा ने पास और रोब्स का वितरण किया। सीजेआई के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय को चमकाने का कार्य जारी रहा। वहीं विवि परिसर में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने के साथ सुरक्षा तैयारियां भी चलती रहीं।