{"_id":"58f3311a4f1c1b1b74470621","slug":"convocation-in-central-university-of-himachal-on-26th-may-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू का दीक्षांत समारोह 26 को, डेनवर के पूर्व वीसी होंगे मुख्यातिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीयू का दीक्षांत समारोह 26 को, डेनवर के पूर्व वीसी होंगे मुख्यातिथि
पंकेश शर्मा/अमर उजाला, छतड़ी (कांगड़ा)
Updated Sun, 16 Apr 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह इस बार 26 मई को धर्मशाला डिग्री कॉलेज के नए बने ऑडिटोरियम में होगा। इसमें मुख्यातिथि विश्व विख्यात लॉ प्रोफेसर और अमेरिका की डेनवर यूनिवर्सिटी में पूर्व प्रोवोस्ट यानी कुलपति रहे डॉ. वेद प्रकाश नंदा होंगे।
विज्ञापन
पीयू, डीयू सहित अमेरिका की नॉर्थ वेस्टर्न और येल यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट फेलो रहे डॉ. नंदा 1965 से डेनवर यूनिवर्सिटी में लॉ पढ़ा रहे हैं। पांच दशक से अमेरिका में छात्रों को कानून का पाठ पढ़ा रहे डॉ. नंदाने इंटरनेशनल लॉ पर 22 से ज्यादा किताबें लिखी हैं। इसके अलावा दर्जनों अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और पूर्व में वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन के प्रेजिडेंट भी रहे हैं।
विज्ञापन
उनकी उपलब्धियों के चलते डेनवर यूनिवर्सिटी के 1892 में स्थापित स्टेर्म लॉ कॉलेज को वर्ष 2007 से वीपी नंदा सेंटर फॉर इंटरनेशनल लॉ का नाम दिया गया है। सोका यूनिवर्सिटी टोक्यो, जापान और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की ओर से भी डॉ नंदा को मानद उपाधियां दी गई हैं।
विज्ञापन
डॉ नंदा अमेरिका के समाचार पत्रडेनवर पोस्ट के नियमित कॉलमनिस्ट भी हैं। छात्र जीवन में राष्ट्रीय सेवक संघ के प्रचारक से एबीवीपी प्रेजिडेंट और अब यूएसए में संघ की कमान भी संभाल रहे हैं।
डॉ नंदा को भेजा न्योता: अग्निहोत्री
सीयू के वीसी डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री का कहना है कि दीक्षांत समारोह 26 मई को होने जा रहा है। विवि की ओर से डॉ. वेद प्रकाश नंदा को बतौर मुख्यातिथि आने का न्योता दिया गया है।
325 पीजी और 10 को मिलेगी पीएचडी उपाधि: शर्मा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि कॉन्वोकेशन कार्यक्रम में इस बार 2016 बैच के पासआउट हुए 325 पीजी छात्रों के साथ दस को पीएचडी डिग्री दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर शीघ्र छात्रों को निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे।