{"_id":"5c24b0f6bdec2256ee323a29","slug":"convocation-ceremony-in-nit-hamirpur-on-29th-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी के दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि होंगे डीआरडीओ के महानिदेशक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनआईटी के दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि होंगे डीआरडीओ के महानिदेशक
Thu, 27 Dec 2018 04:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Dec 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का आठवां दीक्षांत समारोह 29 दिसंबर को होगा। समारोह में ब्रह्मोस रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान के महानिदेशक, ब्रह्मो एरोस्पेस के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा मुख्यातिथि होंगे। एनआईटी हमीरपुर प्रशासकीय परिषद के अध्यक्ष प्रो. चंद्रशेखर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
समारोह 763 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। 150 विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें बीटेक के 501, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के 44, एमटेक के 162, एम आर्किटेक्चर के 13, पीएचडी डिग्री धारक 34, बीटेक और बी-आर्क से स्वर्ण पदक हासिल करने वाले 33, रजत पदक हासिल करने वाले 32, एमटेक और एम-आर्क से स्वर्ण पदक हासिल करने वाले 80 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वर्ष 2014-18 में डायरेक्टर मेडल हासिल करने वालों में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से वासु शर्मा, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग से अंकुश कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से नित्य गर्ग, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग से तान्य अग्रवाल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग से ऋत्विक सूद शामिल हैं। इससे पहले वर्ष 2014 में एनआईटी में दीक्षांत समारोह हुआ था। अब चार साल बाद आठवां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन