{"_id":"57fba9f94f1c1b620328df91","slug":"convocation-ceremony-in-iit-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"115 को बीटेक डिग्री, सात को पीएचडी की उपाधि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
115 को बीटेक डिग्री, सात को पीएचडी की उपाधि
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी में चौथा दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में वुप्परटल विश्वविद्यालय जर्मनी के एमेरिटस प्रोफेसर जोशिम होल्टज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आईआईटी के निदेशक टिमोथी ए. गोंजाल्विस ने 140 विद्यार्थियों को बीटेक, पीएचसी, एमएस की डिग्री और प्रमाण पत्र दिए। समारोह में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर के छात्र रोहित पटियाल को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक और मैकेनिकल इंजीनियर के छात्र प्रतीक गावा को डायरेक्टर गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा कंप्यूटर साइंस के रोहित पटियाल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अमाल्दी अमोग गौतम को इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल, मैकेनिकल इंजीनियर के मोहित भाटिया को जर्मन के लिए बाला सुंदरनम बंदोबस्ती पुरस्कार, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की छात्रा ज्योति सिंह को रानी गोंजाल्विस मेमोरियल मेडल और एमएससी केमिस्ट्री के अर्पित भारद्वाज को आउट स्टैंडिंग अकादमी अक्चीमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में सात को पीएचडी की उपाधि दी गई। इनमें सिंधु के दिवाकर, अभिषेक चौधरी, चंद्रकांत सुशील, आशीष कुमार, हरिवंश राय मित्तल, सत्यनारायण पटेल शामिल रहे। मास्टर ऑफ साइंस (रिसर्च) में पोथुला अभिनय रेड्डी, मनोज धीमान, अभिजीत सचदेवा, मनीष शर्मा, मोनीषा रस्तोगी को सम्मानित किया गया। मास्टर ऑफ साइंस केमिस्ट्री में अर्पित भारद्वाज, दीक्षा गंभीर, प्रशांत गुप्ता, रीना, रितुपोरन गगोई, शैफाली बजाज, सनिग्धा जैन, वैधई जैन, विक्की कश्यप, विनोद कुमार और एमटेक एनर्जी इंजीनियरिंग में अभिषेक सिंह, नितेश दास, राम कृष्ण को डिग्री दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा बीटेक कंप्यूटर साइंस में जयदीप कुमार, सोहिल समीर, आकांक्षा, नीरज, अमन, मोहित, ऋषिकेश, कोस्तुभ मलिक, एमडी अंजेर मोईद, हरूडया रंजन साहू, कारा शैतिजा रेड्डी, मनी कुमार, अमन गर्ग, निखिल, रोहित पटियाल, सिहाज दुग्गल, जिबरान सिंह, नेहा गुप्ता, आदित्य, शिवम, परमार आनंद कुमार, तेज पाल, सुभाष, अंबुज, ज्योति, आदिल अहमद अंसारी, अभय प्रताप, हिमांशु, नंदेश्वर हिमांशु, सुनील, अंकित कुमार, एमआर श्रीनाथ, पवन कुमार, रामावथ, अजय कुमार, अंशु
शर्मा, देवांग, गौतम विज, गौतम सूरी, संदेश कुमार, मेहता कुमार, वरिगोंदा पवनतेजा, अभिषेक चौधरी, अमित यादव, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर में विक्रम पालीवाल, योगेश, सर्ववेष, कार्तिक, जाहेव मजीद, अनूप, गुमूलुरू पनांगा, पेसला रोहित, चिरूकुरी, एता अभिनाश, दिवाकर, श्रेया, राहुल सदानंद, प्रशांत, सुभाष, सुधीर, हिमांशु, श्रुतिपाल, रोहित कुमार, मुज्जबर रसूल, परमजीत, नीरज, संदीप, अनिल, पिताला स्नेहित, रोहित राघव, भुवनेश, राहुल, काजल, रीता, सक्षमा, शिला ऐश्वर्या और
मैकेनिल इंजीनियरिंग में अमाल्दी अमोग, रिषभ रंजन, दिसिंगे अक्षय अजय, कुनाल जोशी, निखिल, आर्जव मल्होत्रा, प्रतीक गावा, कुमार वैभव, अमन, मंयक, ध्रुव, अंकित, श्रीपदा वेंकटा रतनाकृति, उदय सूद, मोहित भाटिया, कृष्णा, शिशिर प्रियादर्शी,
रजत, देवेंद्र, मोहम्मद जाकीर हुसैन, बोपना कार्थिककेयलू, अनुराज, अभिषेक, हेमंत, अक्षय, परमजीत, रोहित, विपिन राज, रामराज, मनीष, गौरव, गर्मिला हारिका, मोनिल चुग, हिमांशु रंजन डिग्री से सम्मानित किया गया। समारोह में आईआईटी मंडी के पूर्व चेयरमैन एम नटराजन, रजिस्ट्रार मोहम्मद शकील के अलावा फैकल्टी स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।