फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   convocation ceremony for Phd degree in central university of himachal pradesh

सीयू के दीक्षांत समारोह में 33 को मिलेगी पीएचडी की डिग्री

Thu, 29 Aug 2019 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
convocation ceremony for Phd degree in central university of himachal pradesh
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में 33 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। इसमें 21 बेटे और 12 बेटियां शामिल हैं। सबसे ज्यादा प्रबंधन विभाग के 10 शोधार्थी हैं, जो पीएचडी की डिग्री लेंगे। इसके अलावा पर्यावरण विज्ञान विभाग के तीन, शिक्षा विभाग के तीन, अंग्रेजी विभाग के तीन, हिंदी के तीन, कंप्यूटेशनल जीव, विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान के तीन, गणित के दो, अर्थशास्त्र के तीन, पर्यटन विभाग के दो और पत्रकारिता विभाग के एक शोधार्थी को पीएचडी की डिग्री मिलेगी। उधर, सीयू के कुलपति डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री ने कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 33 शोधकर्ताओं को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

इन्हें मिलेगी पीएचडी की डिग्री

दीक्षांत समारोह में सचिन, रिषी कांत, स्वाति सिंह, स्वाति कुमारी, हिमांशु, अल्का, देवेंद्र कुमार, दीपक, संदीप सिंह, सुनील कुमार, इंदु कुमारी, वीरबाला शर्मा, पवन कुमार, वंदना शारदा, धारा हंस, संजय कुमार, यशपाल, आशीष कुमार, अनिल सिंघल, रवि कुमार, आशा कुमारी, पूनम देवी, पदमनी संधू, ओंकार सिंह, अंकिता शर्मा, शिल्पा, अनिल, अजय, सुशील, अरची भाटिया, विक्रांत, राजीव व मायांग्लंबम बिमोलचंद्र सिंह को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी।

सीएम जयराम ठाकुर हो सकते हैं मुख्यातिथि
केंद्रीय विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि हो सकते हैं। सीयू प्रशासन ने मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रस्ताव भेजने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed