फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Conselling Schedule for Bsc. and Post Basic nursing changed.

बीएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग का काउंसलिंग शेड्यूल बदला

Wed, 31 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Conselling Schedule for Bsc. and Post Basic nursing changed.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए दूसरे चरण के काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्रशासनिक कारणों के चलते यह बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


सीओई डा. जेएस नेगी ने कहा कि बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली रही सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग की तिथि को बदल दिया गया है। यह पहले 2 और तीन सितंबर को तय की गई थी।
विज्ञापन


इन पाठ्यक्रमों के लिए अब काउंसलिंग की तिथि 16 सितंबर तय की गई है। यह एक ही दिन में संपन्न कर दी जाएगी, जो सुबह दस बजे विवि के सभागार में शुरू होगी। वेटिंग लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों को उक्त बीएससी नर्सिंग तथा पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा, उनकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 13 सितंबर को अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी अपना नाम उक्त उक्त सूची में देखें और उसके अनुसार ही काउंसलिंग के लिए 16 सितंबर की तिथि को अपीयर हों। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अलग से कोई पत्र जारी नहीं किए गए हैं। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष 0177-2830891 तथा 0177-2833588 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed