फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   conductor recruitment from ex servicemen quota in himachal

इस कोटे से भरे जाएंगे कंडक्टरों के पद, प्रक्रिया शुरू

Fri, 11 May 2018 10:51 AM IST
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 11 May 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
conductor recruitment from ex servicemen quota in himachal

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में पूर्व सैनिकों के कोटे से कंडक्टरों के पद भरे जाएंगे। सरकार से कंडक्टर भर्ती को मंजूरी मिलने के बाद पूर्व सैनिकों के कोटे से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर में 30 मई को साक्षात्कार होंगे। विभाग साक्षात्कार के लिए पात्र पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेज रहा है। भर्ती संबंधी जानकारी और कॉल लेटर का विवरण विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा। 
विज्ञापन


कंडक्टर भर्ती में केवल वही पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं, जिसने कंडक्टर का चुनाव किया हो और रोजगार कार्यालय में उसका नाम कंडक्टर भर्ती के लिए दर्ज हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटे से इतने पद भरे जाने का अनुमान

conductor recruitment from ex servicemen quota in himachal

इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कंडक्टर का लाइसेंस होना अनिवार्य है। अभी तक पूर्व सैनिकों के कोटे से पदों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है। करीब एक सौ पद पूर्व सैनिकों के कोटे से भरने का अनुमान है। विभागीय अधिकारियों ने साक्षात्कार की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि पूर्व सैनिकों के कोटे से कंडक्टर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन 30 मई को किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed