फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   complaint against private B.Ed colleges

निजी बीएड कॉलेज वसूल रहे दोगुनी फीस, शिकायत दर्ज

Sun, 16 Apr 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
complaint against private B.Ed colleges

नया फीस ढांचा तय होने के बावजूद मनमानी फीस की वसूली निजी बीएड कॉलेजों पर भारी पड़ सकती है। इसके लिए छात्रों ने निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आयोग से मांग की है कि ज्यादा वसूली गई फीस उन्हें निजी कॉलेजों से वापस दिलाई जाए।

विज्ञापन


विद्यार्थियों का आरोप है कि सरकार की ओर से नया फीस ढांचा तय होने के बाद भी कई निजी बीएड कॉलेज दोगुना फीस वसूल रहे हैं। सरकार ने दो वर्षीय बीएड कोर्स का फीस ढांचा तय किया है। इसमें पूरे कोर्स की फीस 62870 रुपये तय की गई है। इसमें लाइब्रेरी फीस छात्र को वापस की जानी है।
विज्ञापन


निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग पहुंचे विद्यार्थियों के अभिभावकों का आरोप है कि पहले सरकार की ओर से फीस ढांचा तय न किए जाने से अधिकतर निजी कॉलेज अपने स्तर पर दोगुना फीस ले रहे हैं। अब जबकि फीस स्ट्रक्चर भी तय हो गया तो भी वे अपने स्तर पर तय दरों पर ही फीस की वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर भी ये शिक्षण संस्थान नई दरों पर फीस लेने को तैयार नहीं हैं। नियामक आयोग के पास ऐसे दस से 12 मामले पहुंचे हैं। इस पर आयोग ने संबंधित निजी बीएड कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। वहीं, विश्वविद्यालय ने अब आने वाले बैच के लिए सरकार के आदेशों पर सभी कॉलेजों को नए फीस ढांचे के मुताबिक ही फीस लेने के निर्देश दिए हैं।

आई हैं ज्यादा फीस वसूली की शिकायतें: प्रो. मीरा
हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की सदस्य प्रो. मीरा वालिया ने माना कि दो वर्षीय बीएड कोर्स में कुछ निजी कॉलेजों की ओर से तय फीस ढांचे से अधिक फीस वसूली की शिकायतें आई हैं। संबंधित कॉलेजों से जवाब मांगा है।

नया फीस ढांचा लागू करने के दिए हैं निर्देश  
विवि के कुलसचिव डॉ1 पंकज ललित ने विवि से संबद्ध बीएड कॉलेज और संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि दो वर्षीय बीएड कोर्स  2015-17 सत्र से सरकार की ओर से तय नए फीस ढांचे को लागू किया जाए। कॉलेजों को इसके मुताबिक फीस लेनी होगी। निजी कॉलेजों को अधिक ली गई फीस छात्रों को लौटानी पड़ सकती है।


यह है बीएड कोर्स का नया फीस ढांचा
दो साल के बीएड कोर्स की फीस 62,870 तय की गई है। दोनों साल में पचास हजार ट्यूशन फीस (प्रति वर्ष 25 हजार), एक बार 1080 दाखिला फीस, अंतिम वर्ष में 110 कंटीन्यूशन फीस, फर्नीचर मरम्मत, बदलाव और किताबों के लिय शुल्क 275 प्रति वर्ष कुल 550, सहित 15 मदों में कुल 3,150, और मासिक शुल्क पांच मदों में 9,720 रुपये की फीस दोनों सालों में देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed