फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   colleges grading by National Assessment and Accreditation Council

कॉलेजों को मिलेगा ग्रेड, निरीक्षण को आएगी नैक की टीम

Fri, 12 Oct 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 12 Oct 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
colleges grading by National Assessment and Accreditation Council

नैक की टीम सूबे के कॉलेजों के निरीक्षण पर आ रही है। टीम सरकारी के अलावा निजी कॉलेजों का निरीक्षण भी करेगी। निरीक्षण के बाद टीम कॉलेज को ग्रेड देगी। अभी तक सूबे के मंडी, धर्मशाला और सेंट बीड्स कॉलेज शिमला को ही ग्रेड-ए मिल सका है। प्रदेश सरकार से जारी हुई नोटिफिकेशन पर सूबे के सभी कॉलेजों ने टीम के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


कॉलेजों में छात्रों को मिलने वाली सुविधा के आधार पर टीम ग्रेड देती है। मानकों पर कोई कॉलेज खरा नहीं उतरता है तो उस कॉलेज का ग्रेड कम कर दिया जाता है और मान्यता पर भी सवाल खड़े हो जाते है। बिलासपुर कॉलेज में साल 2013 में टीम ने दौरा किया था। पांच साल बाद टीम फिर से कॉलेजों के दौरे पर आ रही है।
विज्ञापन


नैक टीम के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कॉलेजों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई कॉलेजों को इस बार उम्मीद है कि उनका ग्रेड बढ़ सकता है। ये कॉलेज मूलभूत कमियों को दूर कर रहे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान टीम को किसी तरह की कमी नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नैक की टीम निरीक्षण को आ रही है। ये सरकारी और निजी कॉलेजों का निरीक्षण करेगी। कॉलेजों में सुविधाओं के आधार पर टीम ग्रेड प्रदान करेगी। - बीबी सांख्यान, प्राचार्य, बिलासपुर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed