CISCE Result 2018: यहां जानिए क्या है 12वीं और 10वीं के हिमाचल टॉपर का सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के नतीजों में हिमाचल से टॉप थ्री में सिर्फ बेटियों ने जगह बनाई है। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से घोषित हाई स्कूल (आईसीएसई) एवं इंटरमीडिएट (आईएससी) के नतीजों में हिमाचल के होनहारों का प्रदर्शन शानदार रहा है।
सीआईएससीई के घोषित किए गए बारहवीं (आईएसई) के नतीजों में हिमाचल में टॉप करने वाली राजधानी शिमला के ऑकलैंड हाउस स्कूल की मयंका चौहान प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर एक सफल प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश और अपनों की सेवा करना चाहती है।
मयंका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उन्हें मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टॉप करने से अब उसे नई ऊर्जा मिली है।
परीक्षा परिणाम आने पर उन्हें और उनके परिवार को बड़ी खुशी मिली है। मयंका के स्कूल प्रधानाचार्य सुनीता जॉन का कहना है कि उसने इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी। दो विषयों में उसने सौ में से सौ अंक अर्जित किए हैं।
मैट्रिक की टॉपर मिष्ठी का सपना डॉक्टर बनना
आईसीएसई (दसवीं) के वार्षिक परीक्षा परिणाम में हिमाचल में टॉप करने वाली सेक्रेट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धबाड़ी की मिष्ठी गुप्ता माता-पिता के नक्शे कदमों पर चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। मिष्ठी के पिता डॉ. विकास गुप्ता टांडा अस्पताल में सर्जन हैं, जबकि माता डॉ अरुणा गुप्ता भी बतौर चिकित्सक टांडा में सेवाएं दे रही हैं।
मिष्ठी का परिवार हालांकि पंजाब से है, लेकिन अब कांगड़ा के मटौर में घर बनाकर यहीं रह रहा है। उसने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए उन्होंने ट्यूशन नहीं ली है। स्कूल में अध्यापकों के पढ़ाए हुए पाठ्यक्रम को ही ध्यान से पढ़कर उन्होंने प्रदेश में टॉप किया है। ऐसा नहीं है कि परीक्षा की तैयारी के लिए सब कुछ छोड़ पढ़ाई ही की। पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभागिता निभाई है। मिष्ठी ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहती है।
चिकित्सक बनना चाहती है रितिका
दसवीं में ऊना के माउंट कार्मल स्कूल की रितिका ने 96.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा और माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा जिला कांगड़ा की स्तुति वाधवा ने 96.4 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। रितिका चिकित्सक बन कर देश की सेवा करना चाहती है।
अपनी सफलता का श्रेय उसने स्कूल के स्टाफ, प्रधानाचार्य तथा माता-पिता को दिया है। काउंसिल फार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली के सचिव गैरी आर्थून ने स्टेट मेरिट जारी की है। परीक्षा परिणामों में शिमला के स्कूलों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।
वंशिका ठाकुर और रिनमावी फनाई का ये सपना
बारहवीं में सेक्रेट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धबाड़ी धर्मशाला की वंशिका ठाकुर (विज्ञान संकाय) और ऑकलैंड हाउस स्कूल शिमला की छात्रा रिनमावी फनाई (कला संकाय) ने 97-97 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।
वशिंका ठाकुर भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। इसके लिए वह अब लॉ की पढ़ाई करेगी। साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी भी करेगी। वशिंका ने बताया कि उन्होंने अब तक कभी भी ट्यूशन का सहारा नहीं लिया।
वहीं सेक्रेट हार्ट स्कूल सिद्धबाड़ी धर्मशाला की गुंजिता नेगी (विज्ञान संकाय) और माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा कांगड़ा की मिलि मनकोटिया ने 96-96 फीसदी अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।