फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chess also included in the sports calendar under-19 in himachal

अंडर 19 के खेल कैलेंडर में शतरंज भी हुआ शामिल, शेड्यूल जारी

Wed, 10 Jul 2019 06:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jul 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Chess also included in the sports calendar under-19 in himachal

सरकार ने अंडर 19 की खेल गतिविधियों में इस साल से शतरंज को भी शामिल कर दिया है। शतरंज की प्रतियोगिता को इस साल ट्रायल के तौर पर शामिल किया गया है। प्रयास सफल रहा तो अगले साल से अन्य खेलों की तरह शतरंज को बड़े स्तर पर स्कूल प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनाया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने साल 2019-20 का स्पोर्ट्स शेड्यूल जारी कर दिया है। आधार कार्ड के बिना खेल गतिविधियों में खिलाड़ी भाग नहीं ले सकेंगे। केंद्र सरकार के आदेशानुसार निदेशालय ने आधार कार्ड को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि लड़कों की अंडर 19 प्रतियोगिता का पहला चरण 13 से 16 सितंबर तक कुल्लू स्कूल में आयोजित होगा। लड़कियों की प्रतियोगिता जंजैहली स्कूल में 21 से 24 सितंबर तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की अंडर 19 प्रतियोगिता का दूसरा चरण एक से चार अक्तूबर तक हमीरपुर स्कूल में होगा। लड़कियों की प्रतियोगिता 10 से 12 अक्तूबर तक बिलासपुर स्कूल में होगी। लड़कों और लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता 19 से 21 अक्तूबर तक धर्मशाला स्कूल में होगी।

सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन जुब्बल स्कूल में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक होगा। निदेशक ने बताया कि स्कूल प्रभारी द्वारा सत्यापित पहचान पत्र के बाद ही खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।

स्कूल प्रभारियों को खिलाड़ियों के परिजनों से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी अनिवार्य तौर पर लेने होंगे। उन्होंने बताया कि प्रति खिलाड़ी को प्रति दिन 75 रुपये की डाइट दी जाएगी।

लड़कियों के साथ महिला शिक्षिकाओं का होना अनिवार्य रहेगा। खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ और समापन के दौरान मुख्य अतिथि का चयन उच्च शिक्षा निदेशक की अनुमति के बाद ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed