{"_id":"5be596a7bdec2269b059d249","slug":"charges-on-hpssc-appointment-given-to-candidates-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन आयोग पर आरोप, पंजाब के अभ्यर्थी को दे दी नियुक्ति","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चयन आयोग पर आरोप, पंजाब के अभ्यर्थी को दे दी नियुक्ति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 09 Nov 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद ने शास्त्री पदों की भर्तियों का विरोध किया है। परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए मात्र हिमाचल के स्थायी निवासी ही पात्र हैं।
विज्ञापन
लेकिन आरोप लगाया कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शास्त्री पद के लिए पंजाब के जिला पटियाला के अभ्यर्थी को परीक्षा में स्वीकार किया और परीक्षा पास करके शिक्षा विभाग ने उसे ऊना जिला में नियुक्ति प्रदान की है। संस्कृत शिक्षक परिषद ने इसका विरोध किया है।
विज्ञापन
साथ ही शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन भेजा है। हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनोज शैल, महासचिव अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष सोहन लाल एवं जिला ऊना के प्रधान बलवीर शास्त्री, बिलासपुर के प्रधान राजेंद्र शर्मा, मंडी के प्रधान
विज्ञापन
आचार्य बृजमोहन, हमीरपुर के प्रधान सुनील, कांगड़ा के प्रधान जीवन चंदेल, चंबा के प्रधान अमर सेन, किन्नौर के प्रधान जंगछुब नेगी, सोलन के प्रधान दुर्गानंद ने कहा कि यह हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय है।
इस प्रकार गैर हिमाचली को तृतीय श्रेणी की शास्त्री पद पर नियुक्ति देना न्यायसंगत नहीं है। परिषद ने सरकार से मांग की है कि इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।
यदि इन पदों पर भी पूरे भारत के अभ्यर्थियों को पात्र मान लिया जाएगा तो नौकरी की आस लगाए सूबे के बेरोजगार कहां जाएंगे? परिषद ने शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव व शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा से इस विषय में हस्तक्षेप करने व इस नियुक्ति को निरस्त करने का आग्रह किया है।
उधर, कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र गौतम ने कहा कि आरएंडपी रूल के अनुसार भारत का कोई भी नागरिक हिमाचल में नियुक्त हो सकता है। उम्मीदवारों का चयन भर्ती के आधार पर किया जाता है। जो भी पात्र उम्मीदवार चयनित हुआ है, वह नियमों के आधार पर ही हुआ है।