फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   charges for Dress code in central university convocation dharamshala

केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में ड्रेस कोड को ढीली करनी होगी जेब

Mon, 26 Aug 2019 03:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Aug 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
charges for Dress code in  central university convocation dharamshala

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 20 सितंबर को प्रस्तावित पांचवें दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को ड्रेस कोड के लिए अपनी जेबी ढीली करनी पड़ेगी। दीक्षांत समारोह से ड्रेस कोड में शामिल अंगवस्त्रम और हिमाचली टोपी लेने के लिए किराया देना पड़ेगा। इसके लिए केंद्रीय विवि की सहकारी समिति कार्यालय में 500 रुपये सिक्योरिटी के जमा करवाने होंगे। कार्यक्रम के बाद अंगवस्त्रम और हिमाचली टोपी वापस करने पर 100 रुपये काटकर 400 रुपये वापस होंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय विवि ने दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। इसके तहत मेधावी विद्यार्थी, शोधार्थी अंगवस्त्रम और हिमाचली टोपी या पगड़ी पहनकर डिग्री प्राप्त कर सकता है, लेकिन पगड़ी केसरिया रंग की होनी अनिवार्य है। इसके अलावा सफेद रंग का पूरी बांहों वाला कुर्ता डिग्री लेने वाले मेधावियों को दीक्षांत समारोह में पहना होगा। कुर्ता और पगड़ी की व्यवस्था विद्यार्थियों को स्वयं करनी होगी। उधर, केंद्रीय विवि के कुलसचिव डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड फाइनल किया है।
विज्ञापन


अंगवस्त्रम और हिमाचली टोपी के लिए 500 रुपये सिक्योरिटी के रूप में देने होंगे। इसे वापस करने पर 100 रुपये किराए के रूप में लिए जाएंगे। केंद्रीय विवि के पांचवेें दीक्षांत समारोह वर्ष 2017 और 2018 के लगभग 650 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। मेेधावियों में पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले, प्रत्येक अध्ययन कार्यक्रम में प्रथम तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी और प्रत्येक डिप्लोमा में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed