इस यूनिवर्सिटी में मिलेगी 10 करोड़ की स्कॉलरशिप, हो जाइए तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को दस करोड़ तक छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। इसके तहत विवि में करीब ढाई हजार विद्यार्थियों को पांच से 100 फीसदी तक फीस में छूट दी जाएगी। छात्रवृत्ति के माध्यम से विवि में पढ़ाई करने के लिए अभ्यर्थी सीयू की प्रवेश परीक्षा के लिए विवि के वेब पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ आरएस बावा ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि प्रवेश परीक्षा के अंकों और जमा दो के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसमें टॉप-1 फीसदी अभ्यर्थियों को फीस में 100 फीसदी, अगले दो फीसदी विद्यार्थियों को 50, अगले तीन फीसदी को 30, जबकि चार फीसदी विद्यार्थियों को 20 फीसदी फीस में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 अंक लेना अनिवार्य होगा।
हिमाचल से सबसे अधिक विद्यार्थी
इतना ही नहीं, अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार मनपसंद विषय की परीक्षा देगा। विवि की निर्धारित तिथियों में कभी भी परीक्षा दे सकता है। छात्रवृत्ति पूरे कोर्स के दौरान दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सेमेस्टर परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करना होगा। कहा कि विवि में हिमाचल से सबसे अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
इसलिए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पालमपुर, शिमला, मंडी और हमीरपुर में यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय कार्यालय खोले गए हैं। यहां साल भर विद्यार्थियों की निशुल्क करियर काउंसलिंग की जाती है।
उन्होंने धर्मशाला से संबंधित यूनिवर्सिटी की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की छात्रा सुनीता को बहुराष्ट्रीय कंपनियां ह्यूलैट पैकार्ड, विप्रो और कॉगनीजैंट, पालमपुर के छात्र नवीन ठाकुर को रिलायंस, येस बैंक और बजाज कैपिटल, ठियोग के होटल मैनेजमेंट के किद्यार्थी प्रशांत शर्मा को द ग्रैंड, पार्क हयात और दुसित डेवराना होटलों ने नौकरी के लिए चुना गया है।
कमेंट
कमेंट X