{"_id":"5e565a458ebc3ebf480116aa","slug":"central-university-of-himachal-pradesh-phd-entrance-exam-for-236-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी प्रवेश परीक्षा: 236 सीटों के लिए 1900 आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीएचडी प्रवेश परीक्षा: 236 सीटों के लिए 1900 आवेदन
Thu, 27 Feb 2020 04:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Feb 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा एक मार्च को होगी। विवि प्रबंधन ने आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए हैं। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए सीयू के अस्थायी परिसर शाहपुर, राजकीय महाविद्यालय शाहपुर, धौलाधार परिसर-एक धर्मशाला और प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय विवि ने 24 विभागों में पीएचडी की 236 सीटों के लिए आवेदन मांग थे। सभी विषयों में लगभग 1900 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन किए हैं, जो अब प्रवेश परीक्षा देंगे। उधर, केंद्रीय विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
संस्कृत में भरी जाएगी सबसे ज्यादा सीटें
सीयू के अंग्रेजी विभाग में 3, हिंदी में 17, संस्कृत में 25, शिक्षा में 17, पत्रकारिता एवं जनसंचार में 5, बिजनेस स्कूल में 26, पर्यटन में 5, अर्थशास्त्र में 17, पर्यावरण विज्ञान में 15, कंप्यूटेशनल जीव विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान में 10, गणित में 2, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में एक, भौतिकी और खगोलीय विज्ञान में 6, रसायन और रासायनिक विज्ञान में 2, जीव विज्ञान में 6, राजनीति शास्त्र में 15, इतिहास में 22, समाजशास्त्र और सामाजिक नृविज्ञान में 8, समाज कार्य में 12, दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन में 12, दृश्य कला में 4 सीटें भरीं जाएगी।
विज्ञापन