फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central university Himachal Pradesh Shift Courses To Dehra Campus

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के धौलाधार परिसर से देहरा शिफ्ट होंगे कई कोर्स

Fri, 22 Jun 2018 11:37 AM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 22 Jun 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
central university Himachal Pradesh Shift Courses To Dehra Campus

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर धर्मशाला से कुछ कोर्स ब्यास परिसर देहरा शिफ्ट होंगे। केंद्रीय विवि ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। विवि प्रशासन आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले कुछ विभागों को धर्मशाला से देहरा शिफ्ट करेगा। वहीं देहरा में चल रहे प्रैक्टीकल और लैब के विभाग बॉटनी और जूलॉजी धर्मशाला लाए जाएंगे। 

विज्ञापन


विवि प्रशासन के इस फैसले से संबंधित विभागों के अधिकारी और विद्यार्थी प्रभावित होंगे। क्योंकि, आधा कोर्स विद्यार्थियों ने धर्मशाला में पूरे कर लिए हैं, जबकि अब आधा कोर्स शेष बचे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों और विद्यार्थियों ने पहले धर्मशाला में रहने का बंदोबस्त किया, जबकि अब देहरा में फिर से वही बंदोबस्त अधिकारियों और विद्यार्थियों को करने होंगे। विवि प्रशासन की मानें तो धर्मशाला में भवन की कमी के कारण इन विषयों को देहरा में शिफ्ट किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कोर्स हो सकते हैं शिफ्ट 
केंद्रीय विवि के धौलाधार परिसर धर्मशाला से इतिहास, हिंदी, संस्कृत, समाज शास्त्र, जनजातीय पीठ और अंबेडकर पीठ देहरा के ब्यास परिसर में शिफ्ट किए जा सकते हैं। वहीं विवि में इसी सत्र से शुरू होने वाले एमकॉम, राजनीतिक शास्त्र और दीनदयाल उपाध्याय पीठ देहरा में ही शुरू की जाएगी।  


नए शैक्षणिक सत्र से कुछ विषय धर्मशाला से देहरा शिफ्ट होंगे। इसके लिए विवि ने तैयारी शुरू कर दी है। -प्रो कुलदीप चंद अग्निहोत्री, कुलपति केंद्रीय विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed