फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Central university himachal extended date for admission

सीयू ने एडमिशन के लिए बढ़ाई आवेदन करने की तिथि

Wed, 24 Apr 2019 12:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Apr 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Central university himachal extended date for admission
फाइल फोटो

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने स्नातकोत्तर में प्रवेश को आवेदन करने की तिथि को छह दिन और बढ़ा दिया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब अभ्यर्थी तीस अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। विवि प्रशासन ने दूसरी बार तिथि को बढ़ाया है। इससे पूर्व विवि प्रशासन ने 21 अप्रैल से तिथि बढ़ाकर 24 अप्रैल की थी। स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर मिलेगा, जबकि स्नत्तक, पीजी डिपलोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में मेरिट आधार पर प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थी किसी भी कक्षा में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि में प्रवेश के लिए चार अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो आठ जुलाई को खत्म होगी। अभ्यर्थी स्नताकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए 24 की बजाय 30 अप्रैल, स्नात्तक के 26 मई, जबकि पीजी डिपलोमा और सर्टिफिकेट के कोर्स के लिए पांच जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन

स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए 21 मई को लिखित परीक्षा होगी, जबकि 24 मई को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। स्नातकोत्तर और स्नात्तक की 31 मई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। अभ्यर्थी पांच जून तक फीस जमा करवा सकते हैं। सात जून को दूसरी मेरिट सूची, जबकि 12 जून तक फीस, 14 जून को तीसरी मेरिट सूची, 19 जून तक फीस जमा होगी।

आठ जुलाई को फार्म की वेरिफिकेशन और नौ जुलाई को ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा। पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट की 10 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी। उधर, केंद्रीय विवि के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि विवि ने पीजी कोर्स के लिए आवेदन करने की तिथि को 24 की वजाए 30 अप्रैल कर दिया है। विवि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed