{"_id":"5cc98ebabdec22073407323b","slug":"central-university-himachal-13-candidates-applied-for-ma-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू में एमए एजूकेशन की सीटें 30, आवेदन आए सिर्फ इतने","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीयू में एमए एजूकेशन की सीटें 30, आवेदन आए सिर्फ इतने
Thu, 02 May 2019 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 May 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेने के लिए 7822 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 30 अप्रैल को सीयू में आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। अंतिम दिन लगभग 500 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किए। सीयू से एमए एजूकेशन करने वाले छात्रों ने इस बार भी कम की रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
एमए एजूकेशन और एमएलआईबी की 30-30 सीटों के लिए सिर्फ 13-13 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। एमएससी केमिस्ट्री की 30 सीटों के लिए सबसे ज्यादा 991 छात्रों ने आवेदन किया है। सीयू की प्रवेश परीक्षा 21 मई को देश के 14 स्थानों पर एक ही दिन होगी।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के लिए बिलासपुर, देहरा, धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी, पालमपुर, शाहपुर और शिमला में केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा देश में दिल्ली, जम्मू, जयपुर, इटानगर, इंफाल में भी सीयू की प्रवेश परीक्षा होगी। उधर, सीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि आवेदनों की जांच की जा रही है, जल्द विवि की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विषय सीटें आवेदन
एमएससी फिजिक्स 30 860
एमएससी बॉटनी 30 878
एमए इंग्लिश 30 173
एमए हिंदी 30 151
एमए संस्कृत 30 33
एमएसडब्ल्यू 30 71
एमए हिस्ट्री 30 244
एमएससी मैथ 30 812
एमएससी जूलॉजी 30 991
एमएससी आईटी 30 142
एमएससी सीबीबी 30 45
एमए इकनॉमिक्स 30 173
एमबीए टीटी 30 435
एमए जेसीडब्ल्यू 30 91
एमएससी केमिस्ट्री 30 976
एमएलआईबी 30 13
एमबीए 90 931
एमए समाज शास्त्र 30 84
एमए राजनीति विज्ञान 30 303
एमए एनएमसी 30 32
एमए एजूकेशन 30 13