CU दीक्षांत समारोह: 15 छात्रों को गोल्ड मेडल, 213 को डिग्रियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनत का फल पाकर होनहार फूले नहीं समाए। मौका था हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के चौथा दीक्षांत समारोह का। डिग्री कॉलेज धर्मशाला के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में विवि के 15 गोल्ड मेडलिस्ट सहित कुल 228 विद्यार्थियों को डिग्रियां आवंटित की गईं। इसमें चार को एडवांस डिप्लोमा, 15 को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में डेनवर यूनिवर्सिटी यूएसए के प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा बतौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं कृषि विवि पालमपुर के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता विवि के चांसलर अरुण मायरा की।
प्रो. वेद प्रकाश नंदा ने कहा कि अध्यापक और विद्यार्थियों का रिश्ता सामान्य रिश्तों से कहीं ऊपर है। क्योंकि इस रिश्ते में काफी कुछ सीखने को मिलता है। विद्यार्थी अपने अध्यापकों का ख्याल तभी रखेगा, जब अध्यापक भी उनका शुरू से ही ख्याल रखेंगे।
इन्हें मिले गोल्ड मेडल
सीयू के चौथे दीक्षांत समारोह में साल-2016 बैच में एमएससी फिजिक्स की टॉपर अंकित जंवाल को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इसके अलावा एमबीए छात्र अंशुल उप्पल, एमएससी इनवायरनमेंटल साइंस की शबनम, एमए एजूकेशन के सुमित कुमार, एमए इंग्लिश एंड लिटरेचर की विदिशा गुप्ता, एमए हिंदी की समीना बीबी, एमए जर्नलिज्म एंड क्रिएटिव राइटिंग की छात्रा प्रिया यादव, एमए न्यू मीडिया की शिवानी, एमएससी सीबीबी के दीपक मसीह, एमएससी मैथेमेटिक्स की छात्रा तान्या शर्मा, एमएससी आईटी के सुमित कुमार, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस से प्रियंका, एमए इकनॉमिक्स के कमल किशोर, मास्टर ऑफ सोशल वर्क की श्रुति वर्मा और एमबीए टीटी के ईशान सोनी को मेडल मिले हैं।
स्थायी कैंपस के लिए पूरी कोशिश : अग्निहोत्री
केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी इच्छा अभी तक अधूरी है कि वह यूनिवर्सिटी को स्थायी कैंपस नहीं दिला सके। वह इस बाबत पूरा प्रयत्न कर रहे हैं। वह प्रयास कर रहे हैं कि विश्वविद्यालय के कुछ विभाग कुल्लू के पिछड़े इलाके में खोले जाएं। इससे उन लोगों को भी इसका फायदा मिले, जो भौगोलिक स्थिति के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि लाइफ साइंस के कुछ कोर्स पालमपुर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू के माध्यम से शुरू किए जाएंगे।