फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Central Teacher Eligibility Test online soon

इस बार ऑनलाइन हो सकता है सीटेट, सीबीएसई को भेजा प्रस्ताव

Mon, 14 Aug 2017 02:21 PM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, मंडी
हरीश चंद्र/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 14 Aug 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
Central Teacher Eligibility Test online soon

अब केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) ऑनलाइन हो सकती है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सीटेट की ऑनलाइन परीक्षा करवाने का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


इसके अलावा एनसीटीआई ने सीबीएसई को सीटेट परीक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए अन्य सुझाव भी दिए हैं, जिससे देश के भविष्य को अच्छे शिक्षक मिल सकें।

वहीं, सीबीएसई ने भी सीटेट को ऑनलाइन करवाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। पिछले वर्ष जुलाई के बाद सीबीएसई ने सीटेट की परीक्षा नहीं ली है।

देशभर के लाखों पात्र अभ्यर्थी सीटेट की परीक्षा के इंतजार में हैं। लेकिन परीक्षा पैटर्न में अगर बदलाव होता है तो उन्हें नए सिरे से तैयारी करनी पड़ेगी।

उधर, सीटेट के संयुक्त सचिव आरजे खंडेराव ने कहा कि जल्द केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा। एनसीटीई की ओर से सीटेट परीक्षा ऑनलाइन करवाने का प्रस्ताव मिला है। इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है कि इस बार से लागू करना है या अगली बार से। 
विज्ञापन


ऑनलाइन परीक्षा होना तय
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के चेयरमैन ए संतोष मैथ्यू ने कहा कि शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार के लिए सीटेट के पेपर से लेकर परीक्षा तक बदलाव किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटेट को पेन-पेपर मोड की बजाय कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन करवाने को लेकर सीबीएसई से चर्चा हुई है। इसके अलावा सीटेट के पैटर्न में भी कुछ बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed