फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   center govt directions to states for National Testing Agency Exams

राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षा के दिन नहीं होंगी अन्य परीक्षाएं

Fri, 11 Jan 2019 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Jan 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
center govt directions to states for National Testing Agency Exams

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी का गठन किया है। इस एजेंसी के माध्यम से ही इस साल देश भर में यूजीसी नेट, जेईई (मेन), सीमैट, जीपैट और नीट की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से तय की परीक्षा तिथियों को देखते हुए ही अपने-अपने प्रदेश में अन्य परीक्षाओं की तारीखें तय करने के आदेश दिए हैं। परीक्षाओं की तिथियां एक ही दिन तय न हो जाएं। इसके लिए केंद्र सरकार ने विद्यार्थी हित में यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


केंद्र के आदेशानुसार उच्च शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों सहित लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, स्कूल शिक्षा बोर्ड, निदेशक तकनीकी शिक्षा, शिक्षा उपनिदेशकों को इस बाबत पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने बताया है कि 12 जनवरी, छह अप्रैल और 12 अप्रैल को जेईई की परीक्षा होनी है। 28 जनवरी को कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट और ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट होगा।


27 अप्रैल को नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट का ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट और पांच मई को नीट की परीक्षा होगी। ऐसे में इन तिथियों पर अन्य परीक्षाओं का आयोजन न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed