फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   celebrity child Arjun tendulkar's strict security

सेलिब्रिटी चाइल्ड अर्जुन तेंदुलकर की कड़ी सुरक्षा

Mon, 23 Apr 2018 12:18 PM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 23 Apr 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
celebrity child Arjun tendulkar's strict security

भले ही अपने पिता की तरह अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। लेकिन, सुरक्षा अर्जुन तेंदुलकर की भी कम नहीं है। अर्जुन को सेलिब्रिटी चाइल्ड होने का पूरा लाभ अंडर-19 क्रिकेट कैंप में मिल रहा है।

विज्ञापन


एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी) के धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे अंडर-19 कैंप में इस सेलिब्रिटी चिल्ड्रन को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। इतना ही नहीं, अर्जुन तेंदुलकर की सुरक्षा इतनी कड़ी है कि बिना कोच की अनुमति के वह कमरे से बाहर भी नहीं निकल सकते हैं।  
विज्ञापन


क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे धर्मशाला स्टेडियम में अंडर-19 क्रिकेट कैंप में भाग लेने आए हैं। हालांकि, कैंप के पहले दिन शुक्रवार को वह धर्मशाला के मैदान में अभ्यास नहीं कर पाए। लेकिन, कैंप के दूसरे दिन शनिवार को धर्मशाला में पहली बार अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह के सत्र में पहले इनडोर स्टेडियम में व्यायाम करके वार्म अप किया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट का अभ्यास किया। वहीं दूसरे सत्र में भी अर्जुन तेंदुलकर ने अन्य खिलाड़ियों के साथ धर्मशाला स्टेडियम में अभ्यास किया।


हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट में मुंबई की ओर से विभिन्न आयु वर्गों में खेल चुके हैं। लेकिन, टीम इंडिया में शामिल नहीं हो पाए हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर 16 साल की आयु में टीम इंडिया में शामिल हो गए थे। वहीं अपनी उम्दा क्रिकेट की बदौलत उन्होंने भारत रत्न हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed