{"_id":"576d1fd54f1c1be763b47de6","slug":"cbse-will-its-mentor-school-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई अब हिमाचल में खोलेगा मेंटर स्कूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई अब हिमाचल में खोलेगा मेंटर स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 25 Jun 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई नई दिल्ली हिमाचल प्रदेश में नए मेंटर स्कूल बनाएगा। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में हुई सीबीएसई प्रिंसिपल वर्कशाप में अतिरिक्त निदेशक सुगंध शर्मा और संयुक्त निदेशक मोनिका कपूर ने यह खुलासा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योजना के तहत स्कूल के प्राचार्य को 4-5 स्कूल दिए जाएंगे। ये प्राचार्य हर स्कूल का दो बार दौरा कर सीबीएसई को रिपोर्ट करेंगे। मेंटर बनने के लिए वर्कशाप में आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
वर्कशॉप का लक्ष्य मेंटर प्रिंसिपल को हर फील्ड में परिपक्व बनाना था ताकि वे अन्य स्कूलों को गाइड कर सकें। संयुक्त निदेशक ने प्राचार्यों को सीबीएसई के अपनाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान प्रश्नों का भी दौर चला और एसाइनमेंट भी करवाई गई। कार्यशाला में प्राचार्यों को सीबीएसई की वेबसाइट दिन में दो बार देखने को कहा गया।