नेट परीक्षा की तिथि में फेरबदल, जानिए अब कब होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की तिथि में फेरबदल कर दिया है। जून के बाद अब दिसंबर में होने वाली परीक्षा की तिथि में भी बदलाव हुआ है। इस बार परीक्षा दिसंबर के बजाय जनवरी में होगी। नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
पात्र उम्मीदवार 16 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 22 जनवरी 2017 को होगी। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा साल में दो बार होती है। पूर्व में यह परीक्षा जून और दिसंबर में होती थी। लेकिन इस बार जून के बजाए जुलाई और दिसंबर की जगह जनवरी में परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा तीन सेशन में होगी।
पहले व दूसरे सेशन में तीन मिनट का ब्रेक होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद 22 से 29 नवंबर तक उम्मीदवार गलतियों में सुधार कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद पात्र उम्मीवार को फीस चुकानी होगी। ऑनलाइन भी फीस चुकाई जा सकेगी। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को छह सौ रुपये, ओबीसी को तीन सौ और एससी, एसटी को 150 रुपये फीस चुकानी होगी।
इस तरह करें फीस का भुगतान
फीस ई चालान के माध्यम से सिंडीकेट, केनरा, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक के माध्यम से भरी जा सकती है। क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से फीस भरी जा सकेगी। इधर, ए-वन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के एमडी छोविंद्र ठाकुर ने बताया कि नेट के लिए सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक ओपन कर दिया गया है।
हिमाचल में दो सेंटर
प्रदेश में नेट के लिए धर्मशाला और शिमला दो सेंटर बनाए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन के समय सेंटर का चयन कर सकते हैं। चंडीगढ़ में भी सेंटर बनाया गया है। सेंटर में सुबह सात बजे से एंट्री होगी।
डीडी, आईपीओ, मनी ऑर्डर होंगे रद्द
निर्धारित फीस को केवल ऑनलाइन या चालान फार्म के माध्यम से तय की गई बैंक शाखा में ही जमा करवाना होगा। डिमांड ड्राफ्ट, आईपीओ, मनी ऑर्डर का उपयोग करने पर इन्हें रद्द किया जाएगा।