{"_id":"576e99164f1c1b353db47d3f","slug":"cbse-net-exam-on-10th-july-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के दो सेंटरों में इस तारीख को होगी नेट परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रदेश के दो सेंटरों में इस तारीख को होगी नेट परीक्षा
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 26 Jun 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से करवाई जा रही राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए ऑनलाइन रोल नंबर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए हिमाचल में शिमला और धर्मशाला दो केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
डाक के माध्यम से रोल नंबर नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा दस जुलाई को होगी।राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए सीबीएसई ने ऑनलाइन रोल नंबर में आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। उम्मीदवार लॉग इन आइडी व पासवर्ड के माध्यम से अपना रोल नंबर ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
नेट के तीन पेपर दो सेशन में होंगे। इसमें एक सुबह और दूसरा दोपहर बाद का है। दोनों पेपर के बीच तीस मिनट का गैप दिया जाएगा। लेकिन इस दौरान कोई भी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र छोड़कर नहीं जा सकेगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में घड़ी समेत अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। वहीं, मैटेलिक आइटम और बैग भी परीक्षा केंद्र न लाने की हिदायत जारी की गई है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में बिना एडमिशन कार्ड दाखिला नहीं दिया जाएगा। इसके साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ भी रखना होगा। इधर, ए-वन सॉल्यूशन सॉफ्टवेयर के एमडी छोविंद्र ने बताया सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट में दस जुलाई को होने वाले नेट के लिए ऑनलाइन प्रोविजनल एडमिशन कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
एडमिट कार्ड को अटेस्ट करवाने की जरूरत नहीं
सीबीएसई द्वारा जारी ऑनलाइन एडमिशन कार्ड को राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित करवाने की आवश्यकता नहीं है। रोल नंबर को केवल वेबसाइट से निकालकर प्रिंट करना होगा। ऑनलाइन रोल नंबर की प्रिंट कॉपी किसी भी मान्य फोटो आईडी प्रूफ के साथ स्वीकार की जाएगी।