{"_id":"5e439b678ebc3ee5a85f4a84","slug":"cbse-is-replying-on-twitter-for-board-candidates-regarding-exam-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षाओं से संबंधित सवालों के जवाब ट्विटर पर दे रहा सीबीएसई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षाओं से संबंधित सवालों के जवाब ट्विटर पर दे रहा सीबीएसई
Wed, 12 Feb 2020 12:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों के 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं से संबंधित हर तरह के सवाल और शंकाओं को दूर करने के लिए सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म का भरपूर उपयोग कर रहा है। सीबीएसई के ट्विटर हेंडल के माध्यम से काउंसलिंग सेशन में सक्रिय रूप से छात्र सवाल कर रहे हैं, जिनके सीबीएसई के विशेषज्ञ जवाब भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षार्थी सवाल कर रहे है कि परीक्षा में पूछे प्रश्न के उत्तर पर अंक देते समय लिखावट देख कर अंक दिए जाते है या नहीं, इसमें अलग विषय के एक्सपर्ट भी छात्रों को तैयारी करने और अच्छे अंक लाने के लिए टिप्स भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
व्हॉटसएप, फेसबुक पर पहले ही सीबीएसई के काउंसलिंग चल रही है। राजधानी शिमला में सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों को स्कूलों में भी हर तरह की शंकाओं को दूर करने के लिए रोलनंबर दिए जाने के साथ टिप्स दिए जा रहे हैं। वहीं उनके सवालों के जवाब और मार्गदर्शन किया जा रहा है ।
विज्ञापन