सी-टेट के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन, ये है अंतिम तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक योग्यता परीक्षा (सी-टेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की है।
30 अगस्त को शाम साढ़े 3 बजे तक फीस के भुगतान का समय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से फीस का भुगतान कर सकते हैं। परीक्षा में दो पेपर होंगे। इस वर्ष इसकी परीक्षा 92 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
पेपर नंबर एक उन उम्मीदवारों को देना होता है, जो कक्षा पहली से कक्षा पांचवीं तक पढ़ाने के इच्छुक हैं। पेपर दो उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो कक्षा छह से कक्षा आठ के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। सी-टेट पास उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय आदि स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
फीस के भुगतान का समय निर्धारित किया
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को पेपर एक के लिए सात 700 रुपये और दोनों पेपर देने के लिए 1200 रुपये फीस, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 300 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये आवेदन के लिए फीस देनी होगी।
सी-टेट का ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अगर कोई-त्रुटि रह जाती है तो आवेदनकर्ता उसे 6 से 10 सितंबर के बीच वेबसाइट पर लॉगइन कर इसे ठीक कर सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी सी-टेट की परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
इस संबंध में केंद्रीय शिक्षक योग्यता परीक्षा के उपसचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सी-टेट के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है।