फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBSE changed English Core question paper

सीबीएसई ने अंग्रेजी कोर प्रश्न पत्र के सेक्शन ए में किया बदलाव

Thu, 04 Oct 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
CBSE changed English Core question paper

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी कोर की परीक्षा में अब छात्रों को कम सवालों के जवाब देने होंगे। सीबीएसई ने अंग्रेजी कोर प्रश्न पत्र के सेक्शन ए में कुछ बदलाव किए हैं। यह बदलाव चालू सत्र से लागू होंगे। लिहाजा मार्च 2019 की परीक्षा में इसी आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


प्रश्न पत्र में अब छात्रों को कुल 40 की जगह 35 सवालों के जवाब देने होंगे। विभिन्न हितधारकों से मिले फीडबैक के आधार पर यह बदलाव किए गए हैं। इसके लिए बोर्ड ने प्रश्न पत्र का प्रारूप व मार्किंग स्कीम भी उपलब्ध करा दी है।

विज्ञापन

CBSE changed English Core question paper

अंग्रेजी कोर के प्रश्न पत्र में सेक्शन ए में अब तक 1100-1200 शब्द के दो पैसेज पूछे जाते थे। लेकिन अब 800-900 शब्दों का एक पैसेज पूछा जाएगा। वहीं 400-500 शब्दों का पैसेज पहले की तरह ही पूछा जाता रहेगा। हालांकि इस पैसेज के शब्दों की संख्या को बढ़ाकर 800-900 किया गया है। प्रश्न पत्र में पैसेज-1 में से अब तक एक-एक अंक वाले 6 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते थे लेकिन अब पांच प्रश्न पूछे जाएंगे।

वहीं, 9 अति लघु वाले प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि अब तक 16 अति लघु प्रश्न पूछे जाते थे। तीन अंकों का एक लघु प्रश्न पूछा जाता था लेकिन अब दो अंकों वाले तीन लघु प्रश्न पूछे जाएंगे। अब तक पांच अंक वाला एक दीर्घ उत्तर वाला प्रश्न पूछा जाता था लेकिन अब यह पैसेज-2 में पूछे जाएंगे। इनकी संख्या एक की जगह दो होगी और अंक पहले की तरह ही पांच-पांच होंगे। दोनों पैसेज में पहले 30 अंकों के 24 प्रश्न होते थे, जिनकी संख्या अब घटकर 19 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed