{"_id":"575f87f44f1c1bb26511bd72","slug":"career-academy-students-selected-in-jee","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई में छाए कॅरिअर अकादमी के तीन छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई में छाए कॅरिअर अकादमी के तीन छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Tue, 14 Jun 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
कॅरिअर अकादमी के तीन छात्रों ने आईआईटी एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी की एडवांस परीक्षा में कॅरिअर अकादमी नाहन के छात्रों ने अपनी काबलियत का प्रदर्शन किया है। आईआईटी की परीक्षा दो भागों में हुई। पहले फेस में जेईई मेन्स के तहत परीक्षा हुई। इसमें करीब 13 देश भर में लाख बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
2 लाख बच्चे आईआईटी एडवांस को चुने गए। अगली परीक्षा के लिए इन 2 लाख बच्चों में से 36566 उत्तीर्ण हुए। आईआईटी में 10575 सीट्स हैं। कॅरिअर अकादमी के तीन छात्रों ने आईआईटी एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
इनमें रोबिन शर्मा सामान्य श्रेणी, प्रत्युश तनवर और अजय भाटिया ने रिजर्व श्रेणी में चयनित हुए। रोबिन ने जेईई मेन्स में 197 अंक लिए और जेईई एडवांस में 852 रेंक हासिल किया। प्रत्युश का 2578वां और अजय भाटिया का 3112वां रैंक है।
विज्ञापन
कॅरिअर अकादमी के चेयरमैन एसएस राठी, समन्वयक मनोज राठी तथा ललित राठी समेत वाइस प्रिंसिपल सपना सोलंकी, स्कूल स्टाफ ने तीनों मेधावियों को शुभकामनाएं दी हैं।