नीट की परीक्षा के लिए टैक्सियों में चंडीगढ़ गए अभ्यर्थी, बसें नहीं चलने से परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में 13 सितंबर को नीट की परीक्षा है, लेकिन अंतरराज्यीय बसें न चलने से अभ्यर्थी खासे परेशान हैं। कुछ अभ्यर्थी टैक्सी करके चंडीगढ़ गए तो कुछ ने परीक्षा देने से ही मना कर दिया। हमीरपुर जिले के कई अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट देने के लिए अभ्यर्थी टैक्सियां कर चंडीगढ़ जाने को मजबूर हैं। अभ्यर्थी तनवी ने कहा कि उनका परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में है। बसें न चलने से टैक्सी करनी पड़ रही है। कुछ अभ्यर्थियों ने तो परीक्षा देने से ही मना कर दिया है। सिमरन ने कहा कि इतनी दूर जाने के लिए कोई साधन नहीं है, इसलिए वह परीक्षा देने नहीं जा पाईं। नीट की परीक्षा 720 अंकों की होती है, जिसमें भौतिकी रसायन, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के निदेशक डॉ. विनीत जोशी ने कहा कि पहले यह परीक्षा 26 जुलाई को होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब 13 सितंबर को परीक्षा होगी। सभी सेंटरों का सैनिटाइजेशन परीक्षा से पहले और परीक्षा के बाद में करवाया जाएगा। जो मशीनें और कंप्यूटर छात्रों की ओर से प्रयोग लाए जाएंगे, वे सम व विषम नंबर के हिसाब से सुबह और शाम की शिफ्ट में प्रयोग किए जाएंगे। टेस्टिंग एजेंसी ने कोशिश की है छात्र जहां के हैं, उन्हें उन्हीं के जिले में परीक्षा केंद्र उपलब्ध करवाए जाए, लेकिन केंद्रों में जगह को देखते हुए कुछ छात्रों को अन्य परीक्षा केंद्र दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने बाहर का ही परीक्षा केंद्र भरा था, उन्हें वही दिया गया है।