फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Candidates selected in KCC bank recruitment warned the himachal government

कैबिनेट बैठक में फैसला न हुआ तो कोर्ट जाएंगे ये अभ्यर्थी

Thu, 26 Apr 2018 08:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 26 Apr 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Candidates selected in KCC bank recruitment warned the himachal government

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की भर्ती प्रक्रिया अधर में लटकने से चयनित अभ्यर्थियों में रोष है। अभ्यर्थियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि मंत्रिमंडल बैठक में अगर केसीसी बैंक भर्ती प्रक्रिया पर कोई फैसला नहीं हुआ तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। 

विज्ञापन


केसीसी बैंक भर्ती प्रक्रिया में चयनित प्रवीण, गौरव, रजत, सुधित और अमनदीप सहित अन्य अभ्यर्थियों ने कहा कि सिर्फ रिजल्ट ही घोषित होना है, बाकी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन


आठ और नौ जुलाई, 2017 को शिक्षा बोर्ड ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा ली थी। इसका परिणाम बोर्ड ने 21 सितंबर को घोषित किया था। इसके बाद 11 से 26 अक्तूबर, 2017 तक व्यक्तिगत साक्षात्कार लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख 25 हजार ने किया था आवेदन 

Candidates selected in KCC bank recruitment warned the himachal government

इसी बीच, विधानसभा चुनाव हुए और प्रदेश में नई सरकार का गठन हुआ। नई सरकार को बने भी चार माह बीत गए हैं, लेकिन अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे अधिकारियों और मंत्रियों के कार्यालयों के चक्कर काट-काटकर थक गए हैं।  

केसीसी बैंक की भर्ती के विभिन्न पदों के लिए प्रदेश के एक लाख 25 हजार बेरोजगारों ने आवेदन किया था। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लिखित परीक्षा ली थी। सामान्य वर्ग के आवेदक से 600 रुपये और अन्य वर्गों के आवेदकों से 400 रुपये फीस वसूली गई थी। केसीसी बैंक में इस भर्ती प्रक्रिया से 216 पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed