फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   candidates protest over JE selection by HPSSC Hamirpur

जेई के पदों को बाहरी राज्यों से भर्ती करने पर भड़के अभ्यर्थी

Sat, 16 Mar 2019 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Mar 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
candidates protest over JE selection by HPSSC Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के तहत जेई इलेक्ट्रिकल और जेई सिविल के पदों पर बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों की भर्ती करने पर प्रदेश के अभ्यर्थी भड़क गए हैं। प्रदेश के अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग की ओर से जेई इलेक्ट्रिकल के 222 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें 90 पद सामान्य अनारक्षित वर्ग के लिए हैं।

विज्ञापन


छंटनी परीक्षा परिणाम के बाद अब सामान्य अनारक्षित वर्ग के 90 पदों के तीन गुणा अभ्यर्थी मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाए जाएंगे। करीब 210 अभ्यर्थी मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाए जाएंगे, लेकिन इनमें करीब 160 अभ्यर्थी बाहरी प्रदेशों के हैं। ऐसा ही जेई सिविल के पदों के लिए है। जिसमें 80 से ज्यादा अभ्यर्थी दूसरे राज्यों से हैं। प्रदेश के पदों के लिए दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को मौका देने से प्रदेश के अभ्यर्थियों में रोष है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों में बादल चौहान, आशीष कुमार, सचिन, नीरज, जॉनी चौहान, अमित शर्मा, पुनीत शर्मा, रोहित राणा, पंकेश, विजय, अरुण शर्मा और अभिषेक शर्मा ने प्रदेश सरकार और कर्मचारी चयन आयोग से बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों से सीटें न भरने और इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि नियमों के मुताबिक क्लास थ्री के सामान्य अनारक्षित पदों के लिए पूरे भारत से अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस आधार पर ही जेई सिविल और इलेक्ट्रिकल के पदों को बाहरी राज्यों से आवदेन आए हैं। जो परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उनकी मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करी जाएगी। दस्तावेज उचित न पाए जाने पर अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed