{"_id":"5ae9b8834f1c1bc03d8b62bd","slug":"candidates-is-waiting-for-results-of-the-shastri-recruitment-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम न निकालने पर भड़के अभ्यर्थी ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम न निकालने पर भड़के अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 03 May 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम एक साल बाद भी घोषित नही करने से इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भड़क गए हैं। शास्त्री बेरोजगार संघ के सदस्यों ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित न करने पर आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान सदस्यों ने शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की। सदस्यों में आशीष डोगरा, सन्नी शर्मा, राकेश पांडे, कवि राज और संदीप कुमार आदि का कहना है कि कर्मचारी चयन आयोग ने शास्त्री पोस्ट कोड-572 के 236 पदों के लिए 28 मई 2017 को लिखित परीक्षा ली।
विज्ञापन
इस परीक्षा में छह हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में मात्र 728 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए। इन्हें आठ से 20 फरवरी, 2018 तक मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
मूल्यांकन प्रक्रिया के ढाई माह बीत जाने के बाद भी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित न करने पर अभ्यर्थियों ने आयोग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। संघ ने आयोग से शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है।
इस संबंध में प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कहा कि परीक्षा पर लगा कोर्ट स्टे भी हट गया है और सरकार से परिणाम घोषित करने की क्लीयरेंस मिल गई है। 12 दिनों के भीतर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित हो जाएगा।