{"_id":"5af008474f1c1b46098b8764","slug":"candidate-disqualified-for-cheating-in-hppsc-set-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से नकल करते पकड़ा युवक, सेट के लिए पात्रता खत्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मोबाइल से नकल करते पकड़ा युवक, सेट के लिए पात्रता खत्म
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला/शिमला
Updated Mon, 07 May 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सेट परीक्षा के केएलवी पालमपुर परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन की सहायता से पेपर हल करना एक अभ्यर्थी को महंगा पड़ गया। अभ्यर्थी ने पहला पेपर मोबाइल फोन पर इंटरनेट का प्रयोग करके हल कर लिया था।
विज्ञापन
लेकिन, जैसे ही वह दूसरे सत्र में पेपर देने बैठा तो परीक्षा हॉल में बैठी युवती ने इसकी शिकायत केंद्र नियंत्रक से कर दी। परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ ने अभ्यर्थी की पात्रता रद्द कर दी। परीक्षा केंद्र के हॉल नंबर-सात में अंग्रेजी विषय की राज्य पात्रता परीक्षा में यह मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थी ने परीक्षा का पहला पेपर टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीटयूट को इंटरनेट की सहायता से हल किया था।
साढ़े 14 हजार युवाओं ने दिया सेट- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और इसके तहत तमाम कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) का आयोजन किया। ये परीक्षा राज्य के आठ शहरों में 79 केंद्रों के लिए ली गई।
विज्ञापन
22 विषयों में ली गई इस परीक्षा में इस बार मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र और शारीरिक शिक्षा विषय भी शामिल किए गए थे। आयोग से मिली सूचना के मुताबिक इस परीक्षा में 14769 उम्मीदवार अपीयर हुए, जबकि इस परीक्षा के लिए 23084 दाखिले हुए थे।
कुल 79 परीक्षा केंद्रों में से 27 शिमला में ही थे। बाकी शिमला से बाहर धर्मशाला, मंडी, सुंदरनगर, धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर और नगरोटा बगवां में थे। ये परीक्षा सभी केंद्रों में सवेरे 10 बजे शुरू हुई।
पहला पेपर 10 बजे से सवा 11 बजे तक हुआ। दूसरा साढे़ 11 से पौने एक बजे तक चला। तीसरा पेपर ब्रेक के बाद ढाई से पांच बजे के बीच आयोजित किया गया।