निजी कंपनी भरेगी 81 पद, इस दिन यहां होंगे इंटरव्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। आईटीआई शाहपुर में छह जुलाई को बद्दी की इंडोरामा इंडस्ट्रीज लिमिटेड कैंपस इंटरव्यू लेगी। कंपनी विभिन्न ट्रेडों के 31 युवाओं को नियमित आधार पर नौकरी के लिए चयनित करेगी।
शाहपुर आईटीआई के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायण ने बताया कि परिसर साक्षात्कार में 18 से 26 वर्ष की आयु के फिटर, इंस्ट्रूमेंटेशन और इलैक्ट्रीशियन व्यवसायों के अलावा जमा दो (आर्ट्स) के युवा भी अपना भाग्य आजमा सकते हैं।
कंपनी को फिटर और इंस्ट्रूमेंटेशन के 4-4, इलैक्ट्रीशियन के तीन और जमा दो पास 20 युवा चाहिए। परिसर साक्षात्कार में प्रदेशभर से 2016 और 2017 में आईटीआई कोर्स पास कर चुके युवाओं के साथ-साथ अगस्त 2018 में अपने अंतिम सेमेस्टर में अपीयर होने वाले युवा भाग ले सकते हैं।
कंपनी आईटीआई पास चयनित युवाओं को 10374 रुपये मासिक सीटीसी सैलरी देगी। जबकि जमा दो पास युवाओं को 9225 रुपये मासिक सीटीसी सैलरी मिलेगी। पात्र उम्मीदवारों को परिसर साक्षात्कार के लिए सभी प्रमाण पत्र लाने होंगे।
1.64 लाख वार्षिक पैकेज
जयपुर की जेसीबी इंडिया लिमिटेड में स्थायी रोजगार का मौका है। कंपनी परिसर साक्षात्कार के माध्यम से 50 प्रशिक्षित युवाओं को स्थायी नौकरी देगी। शाहपुर आईटीआई में आठ जुलाई को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
परिसर साक्षात्कार में 18 से 22 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने वर्ष 2017 में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मेकेनिक, आर एंड एसी, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डर, पेंटर, इलैक्ट्रीशियन और टूल एंड डाई मेकर ट्रेड कोर्स पास कर रखा हो या फिर अगस्त 2018 में अपने
अंतिम सत्र में अपीयर होने वाले हों, वे इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उधर, शाहपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी 1.64 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी सैलरी देगी।
इसके अलावा अन्य सभी सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार मिलती रहेंगी। परिसर साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को एक रिज्यूम, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट फोटो लाने होंगे।