{"_id":"5af053a54f1c1b63098b8789","slug":"campus-interview-for-various-trade-at-iti-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":" आईटीआई में इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू, इन पदों के लिए होगी भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई में इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू, इन पदों के लिए होगी भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
Updated Mon, 07 May 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई से विभिन्न ट्रेडों में पासआउट युवाओं के लिए नौकरी के द्वार खुलने वाले हैं। एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के लिए आईटीआई चंबा में कंपनी 12 जून को कैंपस इंटरव्यू लेगी।
विज्ञापन
चयनित युवाओं को कंपनी पहले तीन माह की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने पर प्रशिक्षणार्थी को प्रमाणपत्र दिया जाएगा और उनकी प्लेसमेंट की जाएगी।
विज्ञापन
चंबा जिला में वर्तमान में 56743 बेरोजगार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं। समय-समय पर निजी कंपनियां जिले में रोजगार मेले लगाती हैं। आईटीआई चंबा में एनएंडटी कंस्ट्रकशन कंपनी 12 जून को कैंपस इंटरव्यू लेगी। इसमें 18 से 35 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
एनसीवीटी के ट्रेडों से पासआउट प्रशिक्षणार्थी भी भाग ले सकते हैं। कंपनी फिटर, प्लंबर, वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, ड्राफ्ट्समैन और सर्वेयर के पदों के लिए इंटरव्यू लेगी।
युवाओं को अपने साथ दसवीं, जमा दो का प्रमाणपत्र, आईटीआई का प्रमाण पत्र, छह पासपोर्ट साइज फोटो, पैनकार्ड, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ और बैंक की खाता बुक भी लानी होगी। आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि 12 जून सुबह दस बजे कैंपस इंटरव्यू होंगे।