{"_id":"5c66c471bdec22116d2d8911","slug":"campus-interview-for-various-posts-in-iti-shahpur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए रोजगार का मौका, मिलेगा इतना वेतन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के लिए रोजगार का मौका, मिलेगा इतना वेतन
Fri, 15 Feb 2019 07:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई शाहपुर में आईटीआई होल्डरों के लिए कैंपस साक्षात्कार बीस फरवरी को होगा। अलीना ऑटो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड (मोहाली) की ओर से साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को नियमित नौकरी दी जाएगी। आईटीआई शाहपुर में 20 फरवरी को लिखित परीक्षा होगा।
विज्ञापन
परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। कैंपस साक्षात्कार में चयनित प्रशिक्षुओं को 7700 रुपये सीटीसी महीना ट्रेनी मिलेगा। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
साक्षात्कार के माध्यम से फिटर, टर्नर मशीनिस्ट, सीएनसी ऑपरेटर और ग्राइंडर मैन व्यवसायों में आईटीआई से पास आउट कोर्स किया होना चाहिए। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य इंजीनियर एसके लखनपाल ने बताया कि कंपनी युवाओं को सीटीसी के अलावा यूनिफॉर्म और सेफ्टी जूते की सुविधा उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवा बायोडाटा, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, बोनोफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ लाएं।