फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus interview for various posts at shahpur iti kangra

हिमाचल के 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार, इतना मिलेगा वेतन

Tue, 15 May 2018 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, शाहपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 15 May 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
campus interview for various posts at shahpur iti kangra
फाइल फोटो

नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। टाटा कंपनी सूबे के 500 युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया करवाएगी। इसके लिए कंपनी आईटीआई शाहपुर में 16 मई को कैंपस इंटरव्यू लेगी। 

विज्ञापन


साक्षात्कार में प्रदेश भर की विभिन्न आईटीआई से अलग-अलग व्यवसायों से एनसीवीटी/एससीवीटी कोर्स पास कर चुके युवाओं के अलावा ऐसे युवा भी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने अगस्त माह में अपने अंतिम सत्र की परीक्षा देनी है।
विज्ञापन


आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि परिसर साक्षात्कार में टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, सीओई (ऑटोमोबाइल, वेल्डिंग, फेब्रिकेशन, फिटिंग, प्रोडक्शन मैन्यूफैक्चरिंग एंड इलेक्ट्रिकल) एमएमवी, वेल्डर,पेंटर, एसएमडब्ल्यू और इलैक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों के युवा भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए ये योग्यता जरूरी

campus interview for various posts at shahpur iti kangra

साक्षात्कार में प्रदेश भर के वही युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 25 साल तक के बीच है और जिन्होंने मैट्रिक की परीक्षा रेगुलर पास की है। 
कंपनी चयनित युवाओं को आईटीआई इंडस्ट्रियल ट्रेनी के तौर पर 12 महीनों के लिए रखेगी।

10000 रुपये मासिक वजीफे के अलावा ईएसआईसी सुविधा और वर्दी देगी । इसके अलावा रियायती दर पर बस और कैंटीन सुविधा भी देगी। इच्छुक युवा समस्त शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, कार्य अनुभव और आधार कार्ड की छाया प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (विद रेड बैकग्राउंड) साथ लेकर आएं।

इसके अलावा अपना आईटीआई आईडेंटिटी कार्ड, अंतिम सत्र का एडमिट कार्ड, आधार कार्ड , पैन कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र व रिज्यूम भी साथ लाएं। उन्हें 16 मई को सुबह साढे़ नौ बजे आईटीआई शाहपुर पहुंचना होगा? 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed