फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus interview for various posts at mandi himachal

युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, वेतन भी मिलेगा शानदार

Tue, 15 May 2018 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Tue, 15 May 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
campus interview for various posts at mandi himachal

रोजगार की तलाश कर रहे प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। 18 मई को टाटा मोटर्स कंपनी मंडी मेें नौकरी देने आ रही है। कंपनी आईटीआई कैंपस में युवाओं के साक्षात्कार लेगी और चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी।

विज्ञापन


यह भर्ती ओपन है, इसलिए प्रदेश के सभी जिलों के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। लिखित परीक्षा में केवल आईटीआई पासआउट ही भाग ले सकते हैं। आयु सीमा 18 से 25 साल होनी चाहिए। लिखित परीक्षा में ओपन स्कूल से दसवीं पास करने वाले और बीटेक के युवा भाग नहीं ले सकते।
विज्ञापन


उम्मीदवार के दसवीं में हर विषय में 35 प्रतिशत अंक होने भी अनिवार्य हैं। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 10 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं, एक समय की चाय, स्नैक्स, लंच के कंपनी हर माह मात्र 60 रुपये काटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेडों के लिए होगी भर्ती       

campus interview for various posts at mandi himachal

इच्छुक युवा इस दिन सभी प्रमाण पत्रों, पहचान पत्र, अंतिम सेेमेस्टर या परीक्षा का एडमिट कार्ड, पांच पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आईटीआई मंडी में सुबह 10 बजे पहुंच जाएं।        

भारी वाहन बनाने वाली कंपनी को फिटर, एमएमवी, डीजल मेकेनिक, वेल्डर, टर्नर, मेकेनिस्ट, पेंटर, इलैक्ट्रीशियन, सीओई में आटोमोबाइल, मैन्यूफैक्चरिंग आदि के लिए युवा चाहिए। इसलिए इन विषयों में आईटीआई पास युवा लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए योग्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed