युवाओं को नौकरी देगी ये कंपनी, इतना मिलेगा वेतन
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बार फिर मंडी आईटीआई में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राजस्थान की मशहूर कंपनी हीरो मोटो क्रॉप अलवर युवाओं को रोजगार देने आ रही है। कंपनी युवाओं को 14 हजार मासिक वेतन देगी।
आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में वर्ष 2016-17 में पासआउट युवा मंडी में होने वाली लिखित परीक्षा में भाग ले सकते हैं। कंपनी 26 मई को आईटीआई मंडी में इंटरव्यू लेगी।
इन पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
इसमें फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, एमएमवी, ऑटोमोबाइल, डीजल मेकेनिक, वेल्डर, इंस्ट्रृमेंट मेकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि ट्रेडों में निपुण और पुरुष युवाओं का चयन होगा। प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि इंटरव्यू में उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी।
परीक्षा में पास युवाओं के पर्सनल साक्षात्कार होंगे। दोनों परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों को कंपनी एक वर्ष का फिक्स टर्म रोजगार देगी। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 14000 रुपये प्रतिमाह वेतन देगी।
इच्छुक युवा आवश्यक दस्तावेजों दसवीं उत्तीर्ण की मार्क्सशीट, आईटीआई पास आउट मार्क्सशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर 26 मई को इंटरव्यू में सुबह 9 बजे भाग लें।