{"_id":"5cfa54f1bdec22071035968b","slug":"campus-interview-for-various-post-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के पास नौकरी का मौका, भरे जाएंगे इतने पद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के पास नौकरी का मौका, भरे जाएंगे इतने पद
Fri, 07 Jun 2019 05:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Jun 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई मंडी में 10 जून को हैवल इंडिया कंपनी अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करेगी। इसमें मंडी आईटीआई से पासआउट व जुलाई 2019 में पासआउट होने वाले फिटर के 20 पदों और इलेक्ट्रीशियन के 10 पदों के लिए नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
चयनित प्रशिक्षणार्थियों को कंपनी 8500 रुपये वेतन प्रतिमाह देगी। इसमें उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। इसमें कंपनी द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
चयनित उम्मीदवारों को सब्सिडाइज्ड कैंटीन सुविधा, स्नैक्स और खाना, साल में दो बार टी शर्ट, उसके साथ छुट्टियां जो भी कंपनी पॉलिसी के अनुसार होंगी। आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि इन व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षणार्थी अपने दस्तावेजों सहित 10 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में पहुंचे।
विज्ञापन
ट्रेनिंग काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने बताया कि जो उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए आएं, वह अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेजों सहित पहुंचें। इनमें आधार कार्ड, शिक्षा प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अवश्य लाएं।