{"_id":"5cb713a6bdec221412320afb","slug":"campus-interview-for-more-than-50-posts-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के पास नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 50 से ज्यादा पद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के पास नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 50 से ज्यादा पद
Wed, 17 Apr 2019 05:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Apr 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के युवाओं के पास निजी कंपनी में नौकरी का मौका है। आईटीआई मंडी में 25 अप्रैल को आगरा की टोरेंट पॉवर कंपनी साक्षात्कार लेने आ रही है। इसमें केवल सरकारी आईटीआई से उत्तीर्ण युवा ही भाग ले सकेंगे, जो इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय से संबंधित होंगे।
विज्ञापन
उम्मीदवार की उम्र 18 से 24 साल होनी चाहिए और दसवीं में 50 प्रतिशत व आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। साक्षात्कार में 2016, 2017, 2018 और 2019 बैच वाले प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। इसमें 50 से अधिक पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने दी। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को सैलरी पैकेज 1. 65 लाख रुपये सालाना यानी 13820 रुपये प्रतिमाह और तकनीशियन ग्रेड सी का सैलरी पैकेज 1.75 प्रतिवर्ष रहेगा।
विज्ञापन
ट्रेनिंग काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने बताया कि साक्षात्कार के लिए आने वाले उम्मीदवार अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेजों सहित पहुंचे। इनमें मैट्रिक व जमा दो का प्रमाणपत्र, आईटीआई से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना सुनिश्चित करें।